श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 10 लोगों की मौत हो गयी। इनमें आठ महिलाएं और दो बच्चे हैं। 25 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर पहली मंजिल पर है, जिसका आने-जाने का रास्ता एक ही है। शनिवार को एकादशी के मौके पर भारी भीड़ के दौरान रास्ता जाम हो गया। लोगों की धक्का-मुक्की की वजह से रेलिंग टूट गयी। इससे भगदड़ मच गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हफ्ते में 1500-2000 लोग आते हैं। एकादशी को पांच घंटे में करीब 25 हजार लोग पहुंचे। मंदिर पहली मंजिल पर है। जहां आने-जाने का एक ही रास्ता। है। इतनी भीड़ के बाद भी पुलिस या निजी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गयी थी। भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की हुई। रेलिंग टूटी और भगदड़ मच गुयी। भगदड़ के बाद कई महिलाएं बेहोश हो गयीं। कई महिलाएं और बच्चे गिर भी गये। लोग उन्हें रौंदते हुए भागे। भगदड़ के कई वीडियो भी सामने आये हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version