रांची। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका ने बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बिहार की जनता और एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नयी सरकार के साथ एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की ओर आगे बढ़ रही है। बिहार ने ये सुनिश्चित किया है कि बिहार की महान भूमि पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है। आज की ये जीत बिहार के उन बहनों, बेटियों की जीत है जिन्होंने आरजेडी के राज में जंगलराज का आतंक झेला है। यह जीत बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक के कारण बर्बाद किया गया। बिहार चुनाव का परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है। बिहार की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के साथ डबल इंजन की सरकार पर प्रगाढ़ है। बिहार की जनता ने महागठबंधन को आइना दिखा दिया है, बता दिया कि उनके सभी वादे झूठ की बुनियाद पर गढ़े गए थे। एनडीए को प्रचंड जनादेश देने के लिए, बिहार के जनता का आभार और एनडीए कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

