Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एचआईवी खून चढ़ाने के मामले में भाजपा ने की मंत्री को हटाने की मांग
    Top Story

    एचआईवी खून चढ़ाने के मामले में भाजपा ने की मंत्री को हटाने की मांग

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 3, 2025Updated:November 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य झारखंड की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था और चाईबासा ब्लड बैंक में एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करना था।

    धरना स्थल पर पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। अस्पतालों में न दवाओं की व्यवस्था है, न जांच और उपचार की स्थिति संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाए जाने की घटना सरकार की घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता का प्रमाण है।

    भाजपा नेताओं ने इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों को न्याय और मुआवजा देने तथा दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

    धरने में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवी शंकर दत्त उर्फ काबू दत्त, हेमंत केसरी, रामानुज शर्मा, पवन शर्मा, जितेंद्र ओझा, रूप सिंह और चंद्र मोहन तीयू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी धरने में भाग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपर उपायुक्त प्रवीण किस्पोट्टा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने कहा कि मासूमों की जिंदगी के साथ हुई इस घोर लापरवाही पर यदि सरकार ने जल्द एक्शन नहीं लिया, तो भाजपा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनालंदा जिले के कांग्रेस पार्टी में बड़ा भूचाल सैंकड़ों समर्थक ने दिया इस्तीफा
    Next Article गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025

      खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

      December 22, 2025

      पलामू में दो सड़क हादसे, महिला सहित दो की मौत

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा
      • बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version