Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार
    Top Story

    गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 3, 2025Updated:November 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने भुइयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कांड में शामिल दो शूटरों को पांडेय घाट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सकाची काशीडीह लाइन निवासी राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू (32) और गोलमुरी निवासी राजेश गिरि उर्फ दांतू (26) के रूप में हुई है। दोनों कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं।

    सोमवार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपित मानगो बस स्टैंड की ओर सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी से जा रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और रात्रि गश्ती दल एवं टाइगर मोबाइल की मदद से पांडेय घाट के पास छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम की मैगजीन, दो जिंदा गोलियां, 315 बोर का देशी कट्टा और सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने 10 अक्टूबर को कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर रंगदारी नहीं देने पर की गई फायरिंग में संलिप्तता स्वीकार की है।

    उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की थी। अब तक मुख्य षड्यंत्रकारी आकाश सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। वहीं साजिशकर्ता दशरथ शुक्ला को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जल्द ही उसे पूछताछ के लिए जमशेदपुर लाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएचआईवी खून चढ़ाने के मामले में भाजपा ने की मंत्री को हटाने की मांग
    Next Article हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व
    shivam kumar

      Related Posts

      शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल

      November 14, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया

      November 14, 2025

      बिहार में NDA की बढ़त, घाटशिला में JMM को बढ़त

      November 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      • यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version