Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा
    Top Story

    भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 4, 2025Updated:November 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (15 नवंबर) और झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

    उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों पर 11 से 15 नवंबर तक जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह अवसर झारखंड और खूंटी जिला दोनों के लिए गर्व का विषय है, इसलिए सभी कार्यक्रम व्यवस्थित, आकर्षक और सफलतापूर्वक संपन्न हों, इसके लिए प्रत्येक विभाग को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ दायित्व निभाना होगा।

    कार्यक्रमों की शुरुआत 11 नवंबर से रन फॉर झारखंड के साथ होगी। इसके बाद प्रचार वाहनों के माध्यम से जन जागरूकता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल प्रतियोगिताएं, स्कूल स्तर पर निबंध, चित्रांकन और क्विज जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक साइकिल रैली भी कार्यक्रमों का प्रमुख आकर्षण होगा।

    उपायुक्त ने विशेष रूप से बताया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में आयोजित होने वाला समारोह इस वर्ष राजकीय बिरसा महोत्सव के रूप में भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को पूर्व से तैयारी सुनिश्चित करने, आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और आमजन की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिया।

    बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीसीएलआर, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला खेल और पर्यटन पदाधिकारी सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर मतदाताओं को धमकाने और घरों में कैद रखने का आरोप, दर्ज हुई प्राथमिकी
    Next Article ट्रक से 101 किलो डोडा का छिलका बरामद, एक गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल

      November 14, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया

      November 14, 2025

      बिहार में NDA की बढ़त, घाटशिला में JMM को बढ़त

      November 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      • यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version