रांची। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब झारखंड में खत्म हो गया है। इसके साथ ही राज्य भर में अब ठंड के तेजी से बढ़ने की संभावना है।

दरअसल, झारखंड के विभिन्न जिलों में ‘मोंथा’ के चलते तीन-चार दिनों से बारिश हो रही थी। इससे आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। विभाग का कहना है कि रांची सहित कई जिलों में देर रात और सुबह में कुहासा छाया रहेगा।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के महागामा में 80.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बोआरीजोर में 75.6 मिमी, , पथरगामा 56.2 मिमी, , गोड्डा 48.4 मिमी, , हंटरगंज में 32 मिमी, महेशपुर में 42 मिमी, , कोडरमा में 32 मिमी, , सतगांव 24 मिमी और सानजोर में 23.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, जमशेदपुर में 31.1 डिग्री, डाल्टनगंज में 27.4 डिग्री, बोकारो में 28.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version