Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»संवाद 2025 कार्यक्रम शुरू, अखड़ा शुद्धिकरण की रस्म ने भरा एकता की भावना
    Jharkhand Top News

    संवाद 2025 कार्यक्रम शुरू, अखड़ा शुद्धिकरण की रस्म ने भरा एकता की भावना

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। शहर में शनिवार की देर रात जारी संवाद 2025 नामक कार्यक्रम की शुरुआत इस बार और भी खास रही, क्योंकि यह आयोजन झारखंड के 25वें राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित था।

    कार्यक्रम की शुरुआत मुंडा, संथाल और उरांव जनजातियों की पारंपरिक प्रार्थनाओं से हुई। इसके बाद हो जनजाति की परंपरा के अनुसार अखड़ा शुद्धिकरण की रस्म ने पूरे माहौल को पवित्रता और सामुदायिक एकता की भावना से भर दिया। टाटा स्टील फ़ाउंडेशन से जुड़े बच्चे, जिन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है, ने अखड़ा में आदिवासी बुज़ुर्गों का स्वागत कर समारोह को और सजीव बनाया।

    इस विशेष अवसर पर संथाल समुदाय के देश परगना बैजू मुर्मू, तोरोप परगना और संथाल के दशमथ हांसदा, हो समुदाय के पीर मांकी गणेश पात पिंगुआ तथा भूमिज समुदाय के प्रधान उत्तम सिंह सरदार जैसे सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पद्मश्री चामी मुर्मू और पद्मश्री जनुम सिंह सोय ने अपनी उपस्थिति और प्रेरक व्यक्तित्व से आयोजन की गरिमा को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। इनके साथ तोलोंग सिकि के जनक डॉ. नारायण उरांव और पाहन नियारें हेरेंज भी महत्वपूर्ण रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की विशिष्टताओं में टाटा स्टील फ़ाउंडेशन के चेयरमैन टी. वी. नरेंद्रन, डायरेक्टर डी. बी. सुंदरा रामम और सीईओ सौरव रॉय की मौजूदगी भी प्रमुख रही। सौरव रॉय ने संवाद को आदिवासी समुदायों की सदियों पुरानी ज्ञान-परंपरा और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत मंच बताया।

    दिनभर संवाद के विभिन्न सत्रों में आदिवासी व्यंजनों की परंपरा पर विचार-विमर्श, संवाद फ़ेलोशिप की शुरुआत और आदिवासी सिनेमा पर सामूहिक चर्चा जैसे कार्यक्रम शामिल रहे। ‘आतिथ्य’ क्यूज़ीन आउटलेट में 12 जनजातियों के 19 होम कुक्स ने पारंपरिक व्यंजन तैयार किए, जिनका आनंद लोग गोपाल मैदान में लगे स्टॉलों और ज़ोमैटो के माध्यम से ले सके। वहीं 18 राज्यों और 30 जनजातियों की 34 अनूठी कला शैलियों वाली प्रदर्शनी ने भारत की आदिवासी विरासत को नए रूप में सामने रखा। पारंपरिक चिकित्सकों ने भी अपनी उपचार पद्धतियों का प्रदर्शन कर लोगों को लुभाया।

    संवाद 2025 पूरे सप्ताह चलेगा और देशभर से आए आदिवासी समुदायों को अपनी सांस्कृतिक पहचान साझा करने और परंपराओं को संरक्षित रखने का अवसर प्रदान करता रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविवाह के लग्न को लेकर रांची में 80 प्रतिशत बैंक्वेट हॉल बुक
    Next Article बलोचिस्तान में पुलिस अधिकारी के काफिले पर गोलीबारी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश और क्षेत्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

      November 16, 2025

      अवैध बालू लदा तीन हाईवा जब्त

      November 16, 2025

      विवाह के लग्न को लेकर रांची में 80 प्रतिशत बैंक्वेट हॉल बुक

      November 16, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • लालू परिवार में कलह! बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो
      • झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश और क्षेत्रीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
      • अवैध बालू लदा तीन हाईवा जब्त
      • बलोचिस्तान में पुलिस अधिकारी के काफिले पर गोलीबारी
      • संवाद 2025 कार्यक्रम शुरू, अखड़ा शुद्धिकरण की रस्म ने भरा एकता की भावना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version