सरायकेला-खरसावां। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत थानेदारों और चौकी प्रभारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना सूची जारी की गई। इस तबादले से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

चांडिल अंचल इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना की कमान सौंपी गई है। राजेश सिंह को चांडिल अंचल का नया इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। थाना स्तर पर भी बड़े बदलाव हुए हैं। बजरंग महतो को ईचागढ़ थाना, सोनू कुमार को चौका थाना और विपुल ओझा को राजनगर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रामरेखा पासवान को आमदा ओपी और विनय कुमार सिंह को सिनी ओपी का प्रभार सौंपा गया है।

SP लुनायत ने बताया कि यह तबादला जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version