Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोडरमा»एसएफआइ ने निकाला विजय जुलूस
    कोडरमा

    एसएफआइ ने निकाला विजय जुलूस

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 3, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा: छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन आॅफ इंडिया (एसएफआई) के तत्वावधान में जेजे कॉलेज छात्र संघ चुनाव में सचिव पद पर रवि कुमार की मिली जीत पर विजय जुलूस निकाला गया। इसके पूर्व एसएफआई नें शहीद खुदीराम बोस के 127 वीं जयंती पर उन्हें याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जुलूस का नेतृत्व राज्य सचिव महेश भारती, जिला संयोजक मुकेश कुमार यादव, छात्रा नेत्री अल्का कुमारी ने किया। महाराणा प्रताप चौक से प्रांरभ हुई विजय जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए जवाहर टॉकिज तक गयी। इस दौरान स्वाधीनता, जनवाद, समाजवाद जिंदाबाद, पढ़ाई लड़ाई तेज करो,शिक्षा पर जो खर्चा हो-बजट का दसवां हिस्सा हो, आदि नारे लगाये जा रहे थे। झंडा चौक के समीप सभा किया गया। सभा की अध्यक्षता छात्र नेता रवि रंजन कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव महेश भारती नें कहा कि छात्र संघ चुनाव में एसएफआई नें विभाजनकारी ताकतों को करारा जबाब दे दिया है। उन्होनें कहा की इसबार के छात्र संघ चुनाव मनी मसल और पावर के साथ लड़ा गया। लेकिन एसएफआई ने छात्र एकता के बल पर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार छात्रहित में काम नहीं कर रही है। जिला संयोजक मुकेश कुमार यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान ही विरोधी खेमा पूरी तरह से डर गया था और हार के डर से एसएफआई समर्थकों को डराने-धमकानें से भी बाज नहीं आए।
    कॉलेज की समस्याओं के लिए लडूंगा : रवि
    निर्वाचित छात्र संघ के सचिव रवि कुमार ने कहा की कॉलेज और विश्वविद्यालय जैसे संस्थान ज्ञान देनें के लिए निर्मित किये गये है। यहां छात्रों को प्राथमिकता के साथ पहले पढ़ाई की मुक्कमल व्यवस्था की जिम्मेवारी सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की है। कॉलेज -विश्वविद्यालय में भविष्य निर्माण होता है,बेहतर भविष्य निर्माण के लिए गरीबों को ही संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनकी जीत जे जे कॉलेज में पढ़ने वाले हर छात्र की जीत है। कॉलेज में छात्रों को होने वाली हर छोटी बड़ी समस्याओं के लिए लडंूगा,जबतक समस्याएं खत्म नहीं हो जाती।
    विजय जुलूस में शामिल एसएफआइ के लोग
    जेजे कॉलेज छात्र संघ चुनाव में एसएफआई को सचिव पद पर मिली जीत पर निकला विजय जुलूस में जुली कुमारी, रानी कुमारी, नमिता कुमारी, मनिता कुमारी, चांदनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अनीषा कुमारी, रिषिका सिंह, सोनम कुमारी वर्मा, कृष्णा कुमार, कुणाल कुमार, अमीत कुमार, शाहीद रजा,राहुल कुमार, राहुल कुमार पांडेय, बलराम कुमार, धमेन्द्र कुमार, निषांत कुमार, विशाल कुमार, बब्लू कुमार, नीतिश कुमार, रोहित कुमार, सुरज कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, प्रकाश कुमार, मो. आरिफ, मो. सद्दाम हुसैन, रवि कुमार दास, पंकज यादव, श्रीनिवास सिंह, राजा कुमार, प्रवीण कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएल्टन जॉन HIV और एड्स को लेकर फैला रहे हैं जागरूकता
    Next Article डॉ राजेंद्र और अल्बर्ट एक्का को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सड़क दुर्घटना में महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत

    November 2, 2025

    रांची जा रही बस पलटी, 11 यात्री घायल

    October 6, 2025

    कोडरमा घाटी में ट्रेलर पलटा, चालक की मौत

    October 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
    • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
    • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
    • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
    • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version