मुंबई:  बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 93 अंक टूटकर 26,559.92 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी करीब 32 अंक घट कर 8,200 अंक के नीचे चला गया। उच्च भाव पर मुनाफावसूली के लिए बिकवाली बढ़ने से बाजार में गिरावट आयी। तीस शेयरों वाला सूचकांक बढ़त के साथ खुला और कारोबार के दौरान 26,769.32 और 26,540.82 अंक के दायरे में रहा।

अंत में यह 92.89 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,559.92 अंक पर बंद हुआ। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 31.60 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,192.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,250.80 से 8,185.05 अंक के दायरे में रहा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version