रामगढ़: केंद्र सरकार के 500 और 1000 की नोट बंदी के बाद आठ और नौ नवंबर को ज्वेलरी दुकानों से बड़े पैमाने पर खरीदारी हुई है। वित्त मंत्रालय के आदेश के बाद आयकर विभाग ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में ज्वेलरी दुकानों में सर्वे अभियान चला रखा है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम को श्री अलंकार ज्वेलर्स के रांची, रामगढ़, हजारीबाग के पांच ठिकानों में गुरुवार शाम को आयकर विभाग ने सर्वे किया। आयकर विभाग के आइटीओ वाल्टर खाखा के नेतृत्व में श्री अलंकार ज्वेलर्स में सर्वे किया। इनमें रामगढ़ में एक, हजारीबाग में एक, रांची में तीन, रास्पा टॉवर और जीएलचर्च कॉम्पलेक्स में सर्वे किया गया। सर्वे शाम 5:30 बजे से आरंभ हुई जो देर शाम तक चली।
सूत्रों के अनुसार इस प्रतिष्ठान द्वारा जो बैंक में डिपोजिट किया गया था, उसी को लेकर जांच की जा रही है। जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जब्त किये जाने की बात कही जा रही है। छापामारी में आयकर विभाग के राजीव कुमार, एसबी तिग्गा सहित रांची, रामगढ़, टाटा के अधिकारी शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version