Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»24 भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार
    देश

    24 भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 21, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  इस वर्ष साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित पुरस्कार हिन्दी के लिए नासिरा शर्मा, उर्दू के लिए निज़ाम सिद्दीकी, अंग्रेजी के लिए जेरी पिंटो और संस्कृत के लिए सीतानाथ आचार्य शास्त्री सहित 24 भाषाओं के रचनाकारों को देने का आज ऐलान किया गया। साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवास राव ने आज यहां बताया कि इस वर्ष आठ कविता-संग्रह, पांच उपन्यास, दो समालोचना, एक निबंध संग्रह और एक नाटक के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार अगले साल 22 फरवरी को यहां आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे।

    राव ने बताया कि हिन्दी में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास ‘पारिजात’ के लिए जबकि उर्दू में निज़ाम सिद्दीकी को उनकी समालोचना ‘माबाद-ए-जदिदिआज से नये अहेद की तखलिकि़यात तक’ और अंग्रेजी में जेरी पिंटो को उनके उपन्यास ‘एम एंड द बिग हूम’ के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सचिव ने बताया कि मैथली में श्याम दरिहरे को उनके कहानी संग्रह ‘बड़की काकी एट हॉटमेल डॉट कॉम’, पंजाबी में स्वराजबीर को उनके नाटक ‘मसिआ दी रात’ और राजस्थानी में बुलाकी को उनके कहानी संग्रह ‘मरदजात अर दूजी कहाणियां’ के लिए पुरस्कार से नवाजा जाएगा। उन्होंने कहा कि असमिया में ज्ञान पुजारी को उनके कविता संग्रह ‘मेघमालार भ्रमण’, बोडो में अंजु (अंजलि नार्जारी) को उनके कविता संग्रह ‘आं माबोरै दं दासों’ के लिए, डोगरी में छत्रपाल को उनके कहानी संग्रह ‘चेता’ के लिए, गुजारती में कमल वोरा को उनके कविता संग्रह ‘अनेकअेक’ के लिए, कन्नड़ में बोलवार महमद के. को उनके उपन्यास ‘स्वतंत्रायदा ओटा’ के लिए साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा जाएगा। राव ने कहा कि मलयालम् में प्रभा वर्मा को उनके कविता संग्रह ‘श्याममाधवम’ के लिए, बांग्ला में नृसिंह प्रसाद भादुड़ी को उनके निबंध ‘महाभारतेर अष्टादशी’ के लिए, कश्मीरी में अज़ीज़ हाजिनी को उनकी समालोचना ‘आने खाने’ को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने के लिए चुना गया है।

    राव ने बताया कि कविता संग्रह वर्ग में संस्कृत में सीतानाथ आचार्य शास्त्री को ‘काव्यनिर्झरी’ के लिए, संथाली में गोबिंदचंद्र माझी को ‘नालहा’ के लिए, सिन्धी में नंद जावेरी को ‘आखर कथा’ के लिए और तेलुगु में पापिनेनि शिवशंकर को ‘रजनीगन्धा’ के लिए साहित्य के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कहानी वर्ग में तमिल में वन्नदासन को ‘ओरू सिरू इसै’ के लिए, ओड़िया में पारमिता सत्पथी को ‘प्राप्ति’ के लिए, मराठी में आसाराम लोमटे को ‘आलोक’ के लिए और मणिपुरी में मोइराड्थेन राजेन को ‘चेपथरबा ईशिड्पुन’ के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपन्यास वर्ग में कोंकणी में एडविन जेएफ डिसोजा को ‘कोल भांगर’ और नेपाली में गीता उपाध्याय ‘जन्मभूमि मेरो स्वेदश’ के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। राव ने कहा कि पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई तथा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज इन्हें अनुमोदित किया गया। उन्होंने कहा कि इन रचनाकारों को पुरस्कार के रूप में उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रूपये की राशि दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोंदिया में होटल में आग लगने से सात लोगों की मौत
    Next Article विराट की जोश से भरी कप्तानी सफलता की कुंजी: जयसूर्या
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे

    May 9, 2025

    सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम

    May 9, 2025

    अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया ‘सुदर्शन चक्र’ ने

    May 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version