Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ट्रंप ने किया 692 अरब डॉलर के अमेरिकी रक्षा बजट पर हस्ताक्षर
    दुनिया

    ट्रंप ने किया 692 अरब डॉलर के अमेरिकी रक्षा बजट पर हस्ताक्षर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 13, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 692 अरब डॉलर के रक्षा बजट पर हस्ताक्षर दिया और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। रक्षा बजट पर ट्रंप के हस्ताक्षर हो जाने के बाद उनकी सरकार को अपनी दक्षिण एशियाई रणनीति को लागू करने का कानूनी अधिकार मिल जाएगा। इसके साथ ही अमेरिकी एजेंसियों को उत्तर कोरिया के प्रक्षेपास्त्र खतरे का मुकाबला करने के लिए अत्याधुनिक प्रक्षेपास्त्र क्षमता जुटाने का अधिकार भी प्राप्त हो गया है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बजट पर कल हस्ताक्षर किया।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा प्राधिकरण अधिनियम (एनडीएए) के लिए इससे अच्छा अवसर नहीं हो सकता था। एनडीएए में सुरक्षा विभाग तथा ऊर्जा विभाग के राष्ट्रीय सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए 626 अरब डॉलर आवंटित किये गये हैं। इसके अलावा आकस्मिक विदेशी अभियानों के लिए अतिरिक्त 66 अरब डॉलर आवंटित किये गये हैं। सुरक्षा बजट में वर्जिनिया श्रेणी की पनडुब्बियों की खरीद समेत जहाज निर्माण के लिए 26.2 अरब डॉलर, 90 संयुक्त हमलावर लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 10.1 अरब डॉलर तथा सैन्य युद्धक वाहनों की खरीद के लिए 2.2 अरब डॉलर स्वीकृत किये गये हैं।

    ट्रंप ने कहा कि हालिया वर्षों में सेना के बजट में कई बार कटौतियां की गयी जिससे इसकी तैयारी प्रभावित हुई, क्षमता कुंद हुई और जवानों पर बोझ पड़ा। उन्होंने कहा, ”आज इस सुरक्षा बजट पर हस्ताक्षर करते हुए हम अमेरिका की सैन्य पराक्रम को पुनर्स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ”हम लड़ेंगे और जीतेंगे। लेकिन उम्मीद है कि इसके बाद हमें लड़ना नहीं पड़ेगा क्योंकि लोग हमसे लड़ना ही नहीं चाहेंगे।

    यह इस्लामिक इस्टेट को खत्म कर देने के हमारे सतत अभियान को पैसा मुहैया कराएगा। जैसा कि आप जानते हैं, हम सीरिया में जीते हैं, हम इराक में जीते हैं। लेकिन वे अन्य क्षेत्रों में फैल गये और हम उन्हें अधिक तेजी से खत्म कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूस ने उत्तर कोरिया वार्ता पर अमेरिका के बयान को रचनात्मक बताया
    Next Article भारत-आस्ट्रेलिया के बीच ‘2 प्लस 2 वार्ता’ शुरू
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर

    May 22, 2025

    पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया

    May 22, 2025

    व्हाइट हाउस में तनावपूर्ण मुलाकात: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप

    May 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
    • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
    • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
    • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version