Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची दुमका इंटरसिटी और जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन को रोका, यात्री परेशान
    झारखंड

    रांची दुमका इंटरसिटी और जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन को रोका, यात्री परेशान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीDecember 6, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका : मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा के बैनर तले भुईयां, घटवाल और खेतौरी समाज के लोगों ने बुधवार को दुमका जिले के न्यू मदनपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस को लगभग बीस मिनट के लिए तथा दोपहर के वक्त जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन को एक घंटा बीस मिनट के लिए रोक दिया. आंदोलनकारी भुईयां, घटवाल और खेतौरी को आदिवासी का दर्जा देने, लगवन में हॉल्ट बनाने, न्यू मदनपुर स्टेशन का नाम बदलकर बाबुपुर करने तथा नेतुरपहाड़ी में मेलर की रैयती जमीन की हो रही लूट-खसोट पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे.

    माेर्चा द्वारा रेल रोके जाने की घोषणा पिछले सप्ताह ही कर दी गयी थी. इस लिहाज से भारी संख्या में रेलवे के पुलिस बल के अलावा दुमका मुफस्सिल और जामा थाना की पुलिस वहां मौजूद थी. सुबह-सुबह ही मेलर संगठन के लोग अपने परंपरागत हथियार लेकर रेलवे ट्रैक पर उतर आये थे. जब रांची से इंटरसिटी एक्सप्रेस दुमका जा रही थी, तब 7.25 बजे के करीब तीस-पैंतीस आंदोलनकारियों ने उसे रोक दिया. हालांकि समझाये-बुझाये जाने के बाद उसे ट्रेन को उन लोगों ने बीस मिनट के बाद जाने दे दिया.

    उसके बाद दुमका-भागलपुर पैसेंजर व जसीडीह-दुमका पैसेंजर को आंदोलनकारी रोक पाने में विफल रहे, पर दोपहर बाद 12.48 बजे आनेवाली जसीडीह-दुमका पैसेंजर 53554 डाउन जब 13.05 बजे पहुंची तो न्यू मदनपुर स्टेशन के प्लेटफार्म में घुसने से पहले रेलवे ट्रैक में उतरे सैंकडों महिलाओं-पुरुषों ने उसे रोकवा दिया. एक घंटे बीस मिनट तक रुके रहने तथा प्रशासन से हुई लंबी वार्ता तथा आश्वासनों के बाद आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक से हटे, तब जाकर ट्रेन दुमका के लिए 14.27 बजे प्रस्थान कर सकी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरटीआई कार्यकर्ताओं ने अपनी सुरक्षा को लेकर राजभवन के सामने दिया धरना
    Next Article हजारीबाग : जर्जर भवन का मलबा गिरा, बाल-बाल बचे शिक्षक व छात्र-छात्राएं
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र

    July 14, 2026

    स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान

    July 14, 2026

    जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार

    July 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
    • स्कूल के पास शराब दुकान खुलते ही लाेगाें ने किया विराेध, बंद हुई दुकान
    • सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट, देशभर के सर्राफा बाजार में नरमी का रुख
    • समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्
    • जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव: सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार लूटकर फरार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version