नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जयपुर में शुरू हो चुकी है। पहली बार बेंगलुरु से बाहर हो रही इस नीलामी में 351 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। पहले 346 खिलाड़ी ही नीलामी के लिए चुने गये थे, लेकिन बाद में इनकी संख्या 351 की गयी। इसमें 228 भारतीय और 13 देशों के 123 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, सभी आठ फ्रेंचाइजी अधिकतम 70 खिलाड़ी ही खरीद पायेंगी।

अमिताभ चौधरी ने आइपीएल नीलामी शुरू करने का ऐलान किया। सबसे पहले मार्टिन गुप्टिल, एलेक्स हेल्स, शिमरॉन हेटमेयर, ब्रैंडन मैकुलम, चेतेश्वर पुजारा, मनोज तिवारी और हनुमा विहारी की नीलामी होगी।
मनोज तिवारी : इनकी 50 लाख बेस प्राइस थी, जिसे किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
चेतेश्वर पुजारा : इनका 50 लाख बेस प्राइस थी, लेकिन इन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
एलेक्स हेल्स : इनका 1.50 करोड़ बेस प्राइस था, ये भी अनसोल्ड रहे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version