रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास का शुक्रवार को देवघर का दौरा रद्द हो गया। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वह रांची से देवघर के लिए उड़ान नहीं भर सके। मुख्यमंत्री रघुवर दास देवघर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें देवघर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने के कारण दौरा रद्द करना पड़ा। रघुवर दास एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करते रहे।

बाद में रघुवर दास ने ट्वीट किया, अपरिहार्य कारणवश आज जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र की कुसमाहा पंचायत में आयोजित जन चौपाल में शामिल नहीं हो पाया। मेरे स्थान पर श्रम मंत्री राज पालिवार आपसे मुलाकात करेंगे। कुछ ही दिनों में मैं आपके बीच फिर आऊंगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version