देवघर। देवघर पुलिस ने दवा व्यवसायी विनोद बाजपेयी की हत्या के मुख्य आरोपी केशव दुबे को जस्सीडीह के रोहिणी तिवारीडीह स्थित उसके आवास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। दुबे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक एनके सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गयी और गिरफ्तार कर लिया गया। आठ दिसंबर को विनोद बाजपेयी को 24 घंटे के अंदर जान मारने की धमकी देकर सरेशाम उनकी दुकान में घुसकर गोली मार दी गयी थी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश था। इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे थे। वहीं ने पुलिस घटना के सात दिन बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

बदमाशों ने मुंह में बंदूक डाल मारी थी गोली

दवा व्यवसायी विलियम्स टाउन बीएड कॉलेज के समीप निवासी 35 वर्षीय विनोद वाजपेयी (35) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। घटना के पूर्व विनोद अपने एक स्टाफ दिवाकर कश्यप के साथ प्राइवेट बस स्टैंड के समीप अपनी दवा दुकान संजय मेडिकल में मौजूद थे। इसी दौरान रोहिणी निवासी केशव दुबे एक युवक के साथ पहुंचा और किसी मामले के कंपरमाइज नहीं कहने की बात कहते हुए पिस्तौल मुंह में डालकर गोली मार दी। घटना के पूर्व कई दिनों से केशव जमीन विवाद को लेकर विनोद को धमकी भी दे रहा था। मामले को लेकर विनोद के बड़े भाई सुमन दुबे ने नगर थाने एवं एसडीपीओ को शिकायत दी थी।

15 दिसंबर को छह लोगों को किया गया था गिरफ्तार
हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी केशव दुबे की मां दुर्गा देवी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास एक देसी कट्टा, दो गोली एवं मोबाइल भी बरामद किया था। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषभ केशरी जलसार रोड, बबन कुमार उर्फ ऋतिक ठाढ़ीदुलमपुर, सोनू कुमार बसमता, छोटू शृंगारी बीएन झा रोड, कन्हैया सिंह मुंगेर वर्तमान निवासी जसीडीह पागलबाबा, दीपक कापरी बलकरा रिखिया, दुर्गा देवी तिवारीडीह रोहिणी शामिल थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version