Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत में हमला करने आ रहे पाक के घुसपैठिये, सेना ने दो को किया ढेर
    Breaking News

    भारत में हमला करने आ रहे पाक के घुसपैठिये, सेना ने दो को किया ढेर

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 31, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। भारतीय सेना ने नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। घटना रविवार की है। कई घुसपैठिये एलओसी से सटे घने जंगल का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तानी पोस्ट से इन्हें हैवी कवर फायरिंग दी गयी। भारतीय सेना ने इसका जवाब दिया और दो को मार गिराया। सेना ने कहा कि ये घुसपैठिए नियंत्रण रेखा पार कर भारत में बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे।

    बरामद सामान
    भारतीय सेना के अफसरों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मारे गये घुसपैठिये पाकिस्तानी आर्मी की यूनिफॉर्म पहने थे। जो सामान बरामद हुआ है, उन पर पाकिस्तान की मार्किंग है। इसके अलावा कुछ घुसपैठिये बीएसएफ और इंडियन एयरफोर्स की वर्दी पहने देखे गये।

    सेना के मुताबिक- घुसपैठियों की तैयारी को देखकर लगता है कि वे बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। घुसपैठियों के शव को वापस देने के लिए पाक सेना से संपर्क साधा जायेगा। मारे गये दोनों लोग पाकिस्तानी सैनिकों की तरह लग रहे थे। सेना ने बताया कि हालात का जायजा लेने के लिए हमारे जवानों ने घने जंगलों में लंबा सर्च आपरेशन चलाया। इन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तानी सैनिकों की तरह दिखने वाले दो घुसपैठिये की बॉडी मिली। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किये गये।

    क्या है बीएटी?
    पाकिस्तान की बीएटी के बारे में सबसे पहले अगस्त 2013 में पता लगा था। तब इसने एलओसी पर पेट्रोलिंग कर रही भारतीय सेना की टुकड़ी को निशाना बनाया था। बीएटी हकीकत में पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स से लिए गये सैनिकों का ग्रुप है। इसमें सैनिकों जैसी ट्रेनिंग पाये आतंकी भी हैं। इन्हें एलओसी में एक से तीन किलोमीटर तक अंदर घुसकर हमला करने के लिए तैयार किया गया है। बीएटी को स्पेशल सर्विस ग्रुप यानी एसएसजी ने तैयार किया है। यह पूरी प्लानिंग के साथ अटैक करती है। ये टीम पहले खुफिया तौर पर आॅपरेशनों को अंजाम देती थी, लेकिन बाद में मीडिया की वजह से खबरों में रहने लगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात: सड़क हादसे में एक ही परिवार के दस लोगों की मौत
    Next Article राज्यसभा में पेश नहीं हो सका तीन तलाक बिल
    azad sipahi

      Related Posts

      टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी

      June 25, 2025

      जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री

      June 25, 2025

      झारखंड के दक्षिण- पश्चिमी जिलों में 26 को भारी बारिश की आशंका

      June 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची को चाहिए जलजमाव की समस्या से छुटकारा
      • एक्सिओम मिशन-4 उड़ान को तैयार, शुभांशु शुक्ला पर देश की नजर
      • टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी
      • जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री
      • झारखंड के दक्षिण- पश्चिमी जिलों में 26 को भारी बारिश की आशंका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version