रांची। लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव शनिवार को लालू यादव से मुलाकात कर की। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती लालू यादव से मिलकर महागठबंधन पर चर्चा की। वहीं, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर भी बात करेंगे। पिछले महीने शरद यादव का रांची आने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया था।
सांझी विरासत कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
झारखंड प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि फरवरी में एक समाजिक संगठन द्वारा सांझी विरासत कार्यक्रम आयोजित है। इसमें शरद यादव हिस्सा लेंगे। उन्होंने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
10 नवंबर को तेजस्वी ने की थी मुलाकात
राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से 10 नवंबर को उनके छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुलाकात करने पहुंचे थे। लालू की बेटी रागनी और दामाद राहुल भी तेजस्वी के साथ थे।