Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के विचारों-उसूलों से दगा नहीं कर सकते: सुदेश
    Top Story

    झारखंड के विचारों-उसूलों से दगा नहीं कर सकते: सुदेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जामताड़ा/पाकुड़। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा है कि झारखंड के उसूलों और विचारों के साथ वह दगा नहीं कर सकते। कांग्रेस ने वोट और झामुमो ने सिर्फ झूठ और लूट की राजनीति की है, जबकि भाजपा यहां की भावना को समझ नहीं पायी। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को जामताड़ा, पाकुड़ और राजमहल में धुआंधार चुनावी सभाओं में उन्होंने कहा कि गांव की सरकार नारा नहीं, मेरी विचारधारा है। इस विचारधारा को चुनाव के जरिये स्थापित करना है। इसके लिए उन्होंने राज्य में एक वातावरण तैयार कर दिया है। चुनावी नतीजे गांव की सरकार की तरफ आते दिख रहे हैं। गांव की सरकार का पहला काम यही होगा कि आम आदमी को तकलीफ देने वाले अफसरों को गांव के ही पेड़ों के नीचे लाकर बैठाना। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी की यही सोच है कि जमीनी सवालों और जनमत का विश्वास जीतना है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने 40 साल तक संताल परगना की सेवा ली है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने झारखंड की भावना को खरीदा, वरना 1993 में ही झारखंड अलग राज्य का गठन हो जाता। उन्होंने कहा कि झारखंड से कांग्रेस को कोई लगाव नहीं है। कांग्रेस को वोट से मतलब है और झामुमो को नोट से।

    भाजपा से चुनाव लड़नेवाली कांग्रेस शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाती है। चाल, चरित्र और चेहरा का दंभ भरने वाली भाजपा का चेहरा भी सबके सामने है। आजसू प्रमुख ने पार्टियों के चरित्र को पहचानने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, भाजपा और कांग्रेस भावना से खेलती है। आप (आम आदमी) बीच में पीसे जाते हैं। हम प्रदेश का चुनाव राष्ट्रीय एजेंडे पर नहीं लड़ सकते। हम उन्हें चुनौती देते हैं कि सरकार आपने चलायी, तो उपलब्धियों पर लड़िये। प्रदेश की समस्या और उसके समाधान पर बात करिये। लेकिन राज्य के चुनाव में भावना को कुरेदा जा रहा है। आखिर एनआरसी से इस प्रदेश का क्या संबंध है।

    Cannot be duped by Jharkhand's ideas-principles: Sudesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के नेताओं के भरोसे रहे दोनों दल
    Next Article कुर्सियों की तरह इस सरकार को भी उठा कर फेंक देना है : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version