आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा ने विधायक ताला मरांडी और प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर समेत 11 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष लक्षमण गिलुवा के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव में पार्टी के निर्णयों के विरुद्ध एवं पार्टी के संविधान की अवहेलना करते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की है।
ये हुए निष्कासित : निष्कासित होनेवाले नेताओं में प्रवीण प्रभाकर नाला, तरुण गुप्ता जामताड़ा, सीताराम पाठक जरमुंडी, माधव चंद्र महतो नाला, ताला मरांडी बोरियो, नित्यानंद गुप्ता राजमहल, गेंब्रिएम हेंब्रम बरहेट, लिली हांसदा बरहेट, श्याम मरांडी शिकारीपाड़ा, शिवधन मुर्मू दुमका एवं संजयानंद झा जरमुंडी शामिल हैं। इन सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्काषित किया गया है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश
ने दी।
Previous Articleझरिया सीट को कौन होगा कबूल, सिंह मेंशन या रघुकुल
Next Article सूडानः पूर्व प्रेजिडेंट बशीर को 2 साल की सजा