रांची। निवर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी के सपनों के अनुरूप राज्य को संवारने और सजाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता सदैव करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी युग पुरुष थे। मां भारती की कोख से जन्मे कई महापुरुषों में अटल जी भी अग्रगण्य हैं। दास ने उक्त बातें बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहीं।
दास ने कहा कि पार्टी सदैव अटल जी के पदचिह्नों पर चलते हुए प्रदेश की जनता की सेवा करती रहेगी। केंद्र और विभिन्न प्रदेशों में भाजपा की सरकार ने अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने के लिए झोंपड़ियों तक विकास की किरणों को पहुंचाने का कार्य तत्परता से किया है। उन्होंने मौके पर पंडित मदन मोहन मालवीय को भी याद करते हुए नमन किया तथा क्रिसमस के अवसर पर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version