रांची। झारखंड अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलन की बागडोर संभालने वाले निर्मल महतो को उनकी 69वीं जयंती के अवसर पर जेल चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कई छात्र संगठनों ने भी माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मौके पर हेमंत सोरेन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कहा कि निर्मल महतो के रास्ते पर चल कर ही इस राज्य का विकास किया जा सकता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा निर्मल महतो का अनुशरण कर ही आज यहां तक पहुंचा है और आगे भी इनके बताये गये रास्ते पर ही चल कर राज्य का संपूर्ण विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि झारखंडी वीर सपूतों के सपनों को पूरा करने का वक़्त अब आ गया है। जनता ने जिस उम्मीद के साथ महागठबंधन को जनादेश दिया है, उसे पूरा करने का काम किया जायेगा। यहां से हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version