Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस को इतनी बड़ी जीत दिलायें की गूंज राजस्थान तक सुनाई दे : पायलट
    Top Story

    कांग्रेस को इतनी बड़ी जीत दिलायें की गूंज राजस्थान तक सुनाई दे : पायलट

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झरिया। शुक्रवार को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने झरिया कतरास मोड़ स्तिथ नेहरू पार्क में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झरिया की जनता पिछले कई दशकों से पड़ी झरिया विधानसभा में कांग्रेस के सुखाड़ को खत्म कर इतनी बड़ी जीत दर्ज करायें कि इसकी गूंज मुझे राजस्थान तक सुनाई दे। वहीं सभा को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर सहित सभी वक्ताओं ने संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। हालांकि सचिन पायलट को यहां कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पदयात्रा करना था। लेकिन समय अभाव के कारण सचिन पायलट के बिना ही पूर्णिमा सिंह को पदयात्रा करना पड़ा।

    पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, तुम कितने नीरज मारोगे, हर घर से नीरज निकलेगा के लगे नारे
    युवाओं में जोश, महिलाओं के चेहरे पर साथ चलने का उमंग, नीरज सिंह अमर रहे, तुम कितने नीरज मारोगे, हर घर से नीरज निकलेगा जैसे गगनचुम्बीय नारों से शुक्रवार को पूरा झरिया शहर गूंजता रहा। मौका था झरिया से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह की पदयात्रा का। कतरास मोड़ झरीया से शुरू हुई यह पदयात्रा लक्ष्मनिया मोड़,चार नम्बर टैक्सी स्टैंड, इंदिरा चौक, उपरकुल्हि, थाना मोड़ होते हुए वापस कतरास मोड़ पहुंच समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान पूर्णिमा नीरज सिंह के साथ चलती हजारों की भीड़ देख हर कोई हतप्रभ था। मानो जैसे स्व नीरज सिंह के सम्मान में पूरा झरिया शहर सड़कों पर उतर आया हो। इस दौरान दर्जनों जगह पूर्णिमा नीरज सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कई जगह स्वागत में जमकर आतिशबाजी भी की गई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस के दर्जनों नेता साथ-साथ थे।

    Give Congress such a big victory the echo can be heard till Rajasthan: Pilot
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article10 सीटों पर जाने क्या होगा राम रे
    Next Article कांग्रेस-राजद परिवारवाद की पार्टी : गडकरी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version