रांची: झारखंड में हिमालय से आने वाली हवा का प्रकोप जारी है। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रांची के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक सोमवार को डाल्टनगंज सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे गर्म जिले की बात करें तो 26 डिग्री सेल्सियस के साथ चाईबासा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।इसके अलावा गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद में भी न्यूनतम तापमान औसतन छह से सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रांची में 7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम पारा, डाल्टनगंज सबसे ठंडा
Previous Articleआडंबर की जगह गरीबों की सेवा कर मनाएं क्रिसमस : आर्चबिशप
Next Article रो रहे हैं किसान, कहां ले जायें धान