Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शाह ने किसान आंदोलन को लेकर तोमर और गोयल के साथ की बैठक
    Top Story

    शाह ने किसान आंदोलन को लेकर तोमर और गोयल के साथ की बैठक

    sonu kumarBy sonu kumarDecember 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता नाकाम होने के ठीक एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक अहम बैठक की। घंटे भर चली इस बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शामिल रहे।

    शाह के आवास पर हुई इस बैठक में गत मंगलवार को किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत पर चर्चा की गई। इसके साथ ही गुरुवार तीन दिसम्बर को किसानों से होने वाली बातचीत के मद्देनजर विचार-विमर्श किया गया। शाह ने तोमर और गोयल से किसानों के साथ हुई बातचीत के बारे में विस्तार से जानकारी लेने के बाद गुरुवार को होने वाली वार्ता को लेकर चर्चा की।

    उल्लेखनीय है कि सरकार ने बीते मंगलवार को यहां विज्ञान भवन में किसान संगठनों के नुमाइंदों से वार्ता की। वार्ता में सरकार ने एक कमेटी गठित करने का प्रस्ताव रखते हुए किसानों से कहा कि वह अपनी ओर से 4-5 सदस्यों के नाम दें। कमेटी में कृषि विशेषज्ञ और सरकार के नुमाइंदों को भी शामिल किया जाएगा, किंतु किसानों ने सरकार के कमेटी बनाने के प्रस्ताव को नामंजूर करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर दिया। विज्ञान भवन में 32 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच तकरीबन साढ़े तीन घंटे चली बैठक बेनतीजा साबित हुई। सरकार की ओर से कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और राज्य मंत्री सोमप्रकाश बैठक में शामिल हुए।

    बैठक के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तोमर ने कहा कि बैठक में दोनों पक्षों के बीच कुछ मुद्दों पर समझ बनी है। उन्होंने कहा कि तीन दिसम्बर को फिर वार्ता होगी। किसान संगठन भी अपने मुद्दे लेकर आएंगे और उसपर चर्चा होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोनाः 24 घंटे में देश में 36,604 नए मामले, 501 लोगों की मौत
    Next Article केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर तत्काल सहानुभूति पूर्वक विचार करेः चौधरी
    sonu kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद
      • झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना
      • शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद
      • सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version