वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.62 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 57 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। इटली में संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां शुक्रवार को 993 मौतें हुईं। अस्पतालों में बेड कम पड़ते जा रहे हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार क्रिसमस, बॉक्सिंग डे और न्यू इयर प्रतिबंधों के साए में गुजरेंगे।
यूरोपीय देशों में जो हालात मार्च और अप्रैल में थे, लगभग वही फिर बनने लगे हैं। फ्रांस और जर्मनी ने सख्त प्रतिबंधों और लॉकडाउन से कुछ हद तक इन पर काबू पाया है, लेकिन इटली में ऐसा नहीं है। शुक्रवार को यहां 993 लोगों की मौत हुई। अब तक कुल 58 हजार लोग संक्रमण से दम तोड़ तोड़ चुके हैं। इटली सरकार का कहना है कि अस्पतालों में बेड कम होते जा रहे हैं। सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि फेस्टिव सीजन में प्रतिबंध पहले से ज्यादा सख्त होंगे और लोगों को मानसिक तौर पर घर में ही रहने के लिए तैयार होना होगा।