Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»खनन घोटाले की जांच सीबीआइ से कराये सरकार : सरयू राय
    Jharkhand Top News

    खनन घोटाले की जांच सीबीआइ से कराये सरकार : सरयू राय

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में हुए सुनियोजित खनन घोटाले की जांच सीबीआइ या एसीबी से कराने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में लौह अयस्क के अवैध उत्खनन के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सोमवार को लिखे गये पत्र में श्री राय ने कहा है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और तत्कालीन महाधिवक्ता ने जान-बूझकर राज्य में अवैध खनन को संरक्षण दिया। इन्होंने अवैध खनन को तो बढ़ावा दिया ही, राज्यहित को भी नुकसान पहुंचाया। ऐसे में राज्य में अवैध खनन की जांच सीबीआइ या एसीबी से करायी जानी चाहिए। इससे षडयंत्र के सारे पहलू उजागर हो जायेंगे। पत्र में उन्होंने कहा है कि झारखंड में लौह अयस्क का अवैध उत्खनन करनेवाले खनन पट्टाधरियों पर 14,541 करोड़ का जुर्माना लगाया था। इस जुर्माने में ब्याज की राशि घटा देने पर जुर्माने की राशि 7,133 करोड़ रह गयी। इस राशि को राज्य सरकार को वसूलना था, पर पूर्व की भाजपा सरकार ने अवैध खननकर्ताओं से जुर्माने की राशि वसूलने की बजाय अवैध खनन के दोषियों को बचाने का षडयंत्र शुरू कर दिया। पूर्व के जिला खान पदाधिकारी की गणना के अनुसार शाह ब्रदर्स पर जुर्माने की राशि 605.56 करोड़ रुपये थी। नये जिला खान पदाधिकारी ने इसे घटाकर 194.59 करोड़ रुपये कर दिया। सरयू राय ने कहा कि एक ओर से जुर्माने की राशि घटा दी गयी, वहीं दूसरी ओर यह राशि भी नहीं वसूली गयी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन महाधिवक्ता अजीत कुमार ने अवैध खननकर्ताओं के हक में अपने पद का दुरुपयोग एक से अधिक बार किया। हर बार मुख्यमंत्री ने तत्कालीन महाधिवक्ता का बचाव किया। यह सब जान बूझकर एक साजिश के तहत हुआ। महाधिवक्ता ने झारखंड राज्य बार कौंसिल का अध्यक्ष होने के नाते काउंसिल में मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर मुझ पर अनुचित दबाव बनाया, पर राज्य में मंत्री होने के बाद भी मुख्यमंत्री ने महाधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की मेरी मांग पर विचार नहीं किया।

    Government should investigate mining scam with CBI: Saryu Rai
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंचायत सचिव स्वयंसेवकों ने किया प्रदर्शन
    Next Article हॉस्टल में आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायें: हेमंत सोरेन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version