पटना/ रांची : बिहार में भाजपा और जदयू के बीच चल रहे पावर वॉर के बीच राजद ने CM नीतीश कुमार पर बड़ा पासा फेंका गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि नीतीश अगर तेजस्वी को समर्थन देकर मुख्यमंत्री बना दें तो विपक्ष उन्हें 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दे सकती है। उन्होंने ये बातें रांची में कही हैं।

यह प्रस्ताव देकर राजद ने एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश की है। वह नीतीश की अगुआई में भाजपा को केंद्र में रोक पाएगी और बिहार का शासन भी हासिल कर सकती है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले ही कह दिया है कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे। वहीं, कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि भाजपा की ओर से की जा रही फजीहत के बाद नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। वे पहले निर्णय लेते थे, अब नहीं ले पा रहे हैं। अरुणाचल में जदयू के 6 विधायकों को भाजपा ने खुद में शामिल करा लिया। इसके बाद भी वो कुछ नहीं कर रहे हैं, नीतीश कुमार की अंतरात्मा जागेगी तो खुद ही छोड़ेंगे। उधर छोड़ेंगे तभी इधर से कुछ बात बन सकती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version