Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कथाकार रणेंद्र को श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान
    Jharkhand Top News

    कथाकार रणेंद्र को श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के आइएएस अधिकारी और कथाकार रणेंद्र को श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान अगले वर्ष 31 जनवरी को आयोजित होनेवाले समारोह में दिया जायेगा। आलोचक डॉ नित्यानंद तिवारी की अध्यक्षतावाली चयन समिति ने उनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया है। चयन समिति में वरिष्ठ कथाकार चंद्रकांता, कवि-पत्रकार विष्णु नागर, लेखक प्रोफेसर रविभूषण, आलोचक मुरली मनोहर प्रसाद सिंह और वरिष्ठ कवि डॉ दिनेश कुमार शुक्ल के नाम शामिल हैं। पुरस्कार के लिए चुने जाने पर इफको के प्रबंध निदेशक डॉ उदय शंकर अवस्थी ने उन्हें ट्वीट के जरिये बधाई दी है। रणेंद्र को पुरस्कार के रूप में 11 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।
    आदिवासी जीवन को लेखनी का विषय बनाया
    रांची के जनजातीय शोध संस्थान के निदेशक के पद पर तैनात रणेंद्र का जन्म 10 फरवरी 1960 को बिहार के नालंदा मेें हुआ। उन्होंने आदिवासी जीवन को अपनी लेखनी का विषय बनाया। अपनी रचनाओं में वे वैश्वीकरण और विकास के दौर में आदिवासी समुदायों के भीतर हो रहे सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक परिवर्तनों की बारीकी से पड़ताल करते हैं। अपने पहले उपन्यास ‘ग्लोबल गांव के देवता’ से वे साहित्य जगत में चर्चा में आये। ‘गायब होता देश’ उनका दूसरा उपन्यास है, जिसमें मुंडा आदिवासियों के जीवन संघर्ष का चित्रण किया गया है। कहानी और उपन्यास के साथ उन्होंने कविताएं भी लिखी हैं। अब तक उनके दो कहानी संग्रह ‘रात बाकी और अन्य कहानियां’ तथा ‘छप्पन छुरी बहत्तर पेंच’ प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी कविताओं का संकलन ‘थोड़ा स्त्री होना चाहता हूं’ के नाम से प्रकाशित है। शास्त्रीय संगीत के घरानों पर आधारित उनका उपन्यास ‘गूंगी रुलाई का कोरस’ जल्द ही प्रकाशित होनेवाला है।
    2011 में शुरू किया गया था सम्मान
    श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान वर्ष 2011 में शुरू किया गया था। यह सम्मान हर साल ऐसे हिंदी लेखक को दिया जाता है, जिसकी रचनाओं में मुख्यत: कृषि और ग्रामीण जीवन, हाशिये के लोग, विस्थापन से जुड़ी समस्याएं तथा आकांक्षाओं और संघर्षों का चित्रण किया गया हो। अब तक यह सम्मान विद्यासागर नौटियाल, शेखर जोशी, संजीव, मिथिलेश्वर, अष्टभुजा शुक्ल, कमलाकांत त्रिपाठी, रामदेव धुरंधर, रामधारी सिंह दिवाकर और महेश कटारे को दिया गया है।

    Story writer Ranendra gets Shrilal Shukla Smriti IFFCO Literary Award
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्राह्मण परिवार को एकजुट होने का किया आह्वान
    Next Article नहीं निकला हल, नौ को फिर होगी बातचीत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

      July 4, 2026

      धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात

      July 4, 2026

      हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

      July 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मानसून सत्र में पार्टी विदेश नीति, चुनाव आयोग सहित राममंदिर दान मामले को उठाएगी : कांग्रेस
      • पैर के फ्रैक्चर का इलाज बना मौत की वजह? 22 लाख का बिल, मरीज की मौत पर हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
      • धनबाद में बड़ी कार्रवाई: विधायक को धमकी देने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, वासेपुर में भारी पुलिस बल तैनात
      • हजारीबाग में बड़ा हादसा: स्कूली वैन पलटी, कई बच्चे घायल, चालक पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
      • रांची में नगर निगम का एक्शन: मोरहाबादी साप्ताहिक सब्जी हाट पर चला बुलडोजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version