Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मार्च तक दस से 15 हजार को नौकरी: हेमंत
    Jharkhand Top News

    मार्च तक दस से 15 हजार को नौकरी: हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 22, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका से अजय शर्मा
    आजाद सिपाही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक साल का कार्यकाल 29 दिसंबर को पूरा होगा। सीएम जो चाह रहे थे, वह कोरोना के कारण नहीं कर पाये, लेकिन अगले साल इन सब विकट परिस्थितियों से बाहर निकलने की पूरी कोशिश करेंगे और झारखंड को विकास की एक नयी दिशा देंगे। सोमवार को दुमका स्थित आवास में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा, पिछली सरकार ने पांच साल में जिस तरह से इस राज्य को दलदल में धकेल दिया है, उससे बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती है। उसी में अभी समय लगेगा। कोरोना की चुनौती को किस तरह से कम संसाधन में लड़ा गया, वह पूरा राज्य जानता है। बावजूद इसके केंद्र है कि सहयोग करने को तैयार नहीं है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में तीन मेडिकल कॉलेज में नामांकन होल्ड कर दिया गया है। राज्य सरकार का पैसा सीधे बैंक से काटा जा रहा है, यह विपक्ष को नहीं दिखता है। सत्ता से बेदखल होने का दर्द उन्हें सता रहा है। भाजपा चुनाव कैसे लड़ती है और धनबल का उपयोग कैसे करती है, इसे हर कोई जानता है।

    2021 युवाओं के लिए उम्मीदों का साल
    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 2021 नयी उम्मीदों का साल होगा। नये वर्ष में बड़े पैमाने पर युवक-युवकों को नौकरी देने के लिए सरकार द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अगले साल मार्च तक लगभग 10 से 15 हजार युवाओं को नौकरी दी जायेगी। इसके अलावा स्वरोजगार से लोगों को जोड़ने के लिए भी एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को हमारी सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर कई नयी योजनाएं शुरू की जायेंगी। वहीं, पिछले एक साल के दौरान सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया जायेगा। जनता की उम्मीदों पर हमारी सरकार खरा उतरने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है।

    कोरोना संकट में भी शुरू की गयी कई योजनाएं
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साल कोरोना महामारी की वजह से काफी चुनौतियों भरा रहा है, लेकिन इस वैश्विक महामारी के बीच हमारी सरकार ने कई अहम योजनाएं शुरू की हैं, ताकि लोगों को राहत दी जा सके। इस सिलसिले में मनरेगा के अंतर्गत तीन नयी योजनाएं शुरू की गयी हैं, जिसके जरिये मानव दिवस सृजित करने के साथ विकास से जुड़ी योजनाओं को गति दी जा रही है। इसके अलावा पर्यटन के विकास के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। इस क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जायेगा। सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए उनकी जरूरतों को देखते हुए अलग-अलग योजनाएं बनायी हैं। शहरी क्षेत्र में लोगों को रोजगार के लिए योजना चलायी जा रही हैं।

    विकास को गति देने का हो रहा है काम
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से आज पूरी दुनिया जूझ रही है। इस वजह से कई व्यवस्थाएं ठप हो गयी हैं, लेकिन इन सबके बीच हमारी सरकार कोरोना संकट से निपटने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। पिछले एक साल की चुनौतियों से बाहर निकलते हुए जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास की गति को तेज किया जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कानून तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी। अवैध उत्खनन हर हाल में रुकेगा। उन्होंने बताया कि बंगाल चुनाव में अगर ममता बनर्जी की बैठक का न्योता उन्हें मिला, उसमें शामिल होंगे।

    पिछली सरकार ने हाथी उड़ा दी हम सड़क पर चलते हैं : हेमंत
    गांव की सरकार है, गांव की चिंता करेगी
    दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काम करने का तरीका अन्य सीएम से बिल्कुल अलग है। उन्हें जमीनी हकीकत पता है और झारखंड के लोगों का दर्द भी पता है। उन्हें पता है कि गांव के लोग को घोर अभाव में कैसे रहते हैं। लोग कैसे छोटी-छोटी समस्याओं से जूझते हैं, लिहाजा सीएम लोगों से मिलना और उनका दर्द सुनना नहीं भूलते। सीएम का दरबार सबों के लिए खुला है। सोमवार को जो दिखा, वह हैरत में डालनेवाला है। सुरक्षाकर्मी हैं, लेकिन कड़ाई नहीं, कोई भी आकर उनसे मिल सकता है। सीएम भी किसी को निराश नहीं करते हैं। घर के बाहर भारी भीड़ एक-एक कर मुख्यमंत्री से मिलती है। सीएम सबकी सुनते हैं। मधुबन की रहने वाली बुजुर्ग महिला हमन टुडू अपनी बेटी लीला मुन्नी टुडू के साथ यहां पहुंची थी, उसका बेटा धातु मरांडी और सोनालाल गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। केरल में आरोप है कि दोनों ने सुनील राम हेंब्रोम को बस से धकेल दिया था। कहती हैं कि दो माह पहले तीनों केरल जा रहे थे। सुनील बस से गिर गया और उसकी मौत हो गयी। केरल पुलिस ने हमारे बच्चों को पकड़ लिया है। सीएम ने तुरंत इस पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। बलवा हेंब्रोम दिव्यांग हैं, उसे ट्राइसाइकिल चाहिए, वह ट्राइसाइकिल मांगने सीएम के पास पहुंचा। धनबाद के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के लिए सारे मजदूर सीएम के पास पहुंचे और आरोप लगाया कि उन्हें हटा दिया गया है। 600 मजदूर बेरोजगार हो गये हैं। राजेश मराठी की अगुवाई में ढेर सारे मजदूर पहुंचे थे। सीएम ने भरोसा दिया की समस्या दूर करने की कोशिश की जायेगी। सीएम ने कहा कि गांव की सरकार है। गांव की चिंता ज्यादा करेगी। पिछली सरकार तो हाथी उड़ाया करती थी, हम सड़क पर चलते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री साहेबगंज के लिए सड़क मार्ग से निकले।

    Ten to 15 thousand jobs by March: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article15 लाख का इनामी जीदन गुड़िया ढेर
    Next Article हम किस मजहब में पले, इससे बड़ी बात यह कि हमारी आकांक्षाएं देश से कैसे जुड़ें: PM
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version