Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»15 लाख का इनामी जीदन गुड़िया ढेर
    Jharkhand Top News

    15 लाख का इनामी जीदन गुड़िया ढेर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा सहित कई जिलों में आतंक का पर्याय बन चुके 15 लाख के इनामी पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जीदन गुड़िया को पुलिस ने सोमवार को मार गिराया। मुरहू थाना के कोयंगसेर जंगल में सोमवार को सुबह खूंटी पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जीदन गुड़िया मारा गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि कुख्यात जीदन गुड़िया के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों समेत सीमावर्ती अन्य जिलों में एक सौ संगीन मामले दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस ने एक एके-47, रायफल, तीन मैग्जीन, दो वॉकी-टॉकी सेट एवं विभिन्न कंपनियों के 75 सिम सहित अन्य जरूरी सामान बरामद किये हैं। घटनास्थल पर एसडीएम हेमंत सती की उपस्थिति में इंक्वेस्ट कर शव को दोपहर साढ़े तीन बजे मुरहू थाना ले जाया गया।
    घटनास्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए एसपी ने मुठभेड़ के बारे में बताया कि बीते रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि जीदन गुड़िया अपने दस्ते के आठ-दस सहयोगियों के साथ मुरहू थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह एवं कोयंगसेर गांव के आसपास घूम रहा है। इस सूचना पर सीआरपीएफ 94 बटालियन के उप समादेष्टा पीआर मिश्रा एवं एएसपी अभियान रमेश कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ और जिला बल की तीन टीमों का गठन कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। छापामार टीम देर रात ही चिह्नित स्थान की ओर रवाना हो गयी और सर्च अभियान शुरू कर दिया। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जब छापामार टीम बनई नदी के समीप एक पहाड़ी पर पहुंची, तो पहाड़ी पर अस्थायी कैंप में अपने सहयोगियों के साथ नाश्ता कर रहे जीदन गुड़िया ने पुलिस बल को देखते ही एके-47 से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस पर चौकस जवानों ने मोर्चा लेकर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जीदन गुड़िया मारा गया, जबकि अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की तो मुठभेड़ में शामिल जवानों के चेहरे खिल उठे। एसपी ने कहा कि स्वजनों ने शिनाख्त की कि शव जीदन गुड़िया है। एसपी ने इसे झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि अब पीएलएफआइ में सुप्रीमो दिनेश गोप समेत गिनती के कमांडर बचे हैं। (पेज 3 भी देखें)

    15 lakh prize doll won
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकृषि कानून वापस ले केंद्र सरकार: मेहता
    Next Article मार्च तक दस से 15 हजार को नौकरी: हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version