रांची। कृषि सुधार कानून को लेकर विपक्ष की ओर से जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसे दूर करने की जरूरत है। ऐसे में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर उन्हें कृषि सुधार कानून की खूबियां बतायें। गुरुवार को महिला मोर्चा की समीक्षा बैठक में ये बातें पार्टी के सगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का किसानों के नाम पत्र पढ़ कर सुनाने का भी निर्देश दिया और महिला किसानों के बीच कृषि सुधार कानूनों को लेकर जागरूकता लाने का निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने की। इसमें मोर्चा की उपाध्यक्ष कल्याणी पांडेय, मंत्री रेखा केसरी, रूपा सिंह, कोषाध्यक्ष अर्चना सिंह, कार्यालय प्रभारी रेणु तिर्की, मीडिया प्रभारी संध्या विश्वास तथा मंजुलता उपस्थित थीं।
कृषि कानून की खूबियां बतायें महिला मोर्चा कार्यकर्ता: धर्मपाल सिंह
Previous Articleक्रिसमस और नये वर्ष का जश्न रहेगा फीका
Next Article 27 से 30 दिसंबर तक होगी सहायक कृषि निदेशक परीक्षा