Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पश्चिम रेलवे के 468 स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा
    Breaking News

    पश्चिम रेलवे के 468 स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। पश्चिम रेलवे के 468 स्टेशनों को अब तक मुफ्त हाई स्पीड वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी से लैस किया गया है। जिससे पश्चिम रेलवे के लगभग 5254 रूट किलोमीटर ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) से कवर हो गए हैं। इसके साथ ही स्टेशनों पर ओएफसी का 88.31 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के 90 स्टेशन, वडोदरा मंडल के 72 स्टेशन, रतलाम मंडल के 98 स्टेशन, अहमदाबाद मंडल के 88 स्टेशन, राजकोट डिवीजन के 50 स्टेशन एवं भावनगर मंडल के 70 स्टेशन इस सुविधा से लैस हो चुके हैं।

    पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, इन स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधाओं के उपयोगकर्ताओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इस परियोजना को रेलवे स्टेशनों को डिजिटल समावेशन के हब में बदलने के मिशन के रूप में लिया गया है। इस डिजिटल इंडिया पहल को लागू करने की जिम्मेदारी रेलवे की मिनी रत्न पीएसयू रेलटेल को सौंपी गई है। रेलटेल ने अब तक पूरे भारत में 6070 स्टेशनों पर इस सुविधा को चालू कर दिया है। भारतीय रेल पर पहली बार फ्री वाई-फाई की सुविधा की शुरुआत पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर की गई थी। रेलवे स्टेशन ऐसे स्थान हैं जहां समाज के क्रॉस-सेक्शन का आगमन होता है।

    एक बार कनेक्ट होने के बाद वाई-फाई कनेक्शन 30 मिनट तक चलेगा। इससे रेल यात्रियों को रेलवे की जानकारी से जुड़े रहने और अपडेट रहने में मदद मिलती है। वाई-फाई हर दिन 1 एमबीपीएस की गति से प्रथम 30 मिनट के उपयोग के लिए निःशुल्क है। वाई-फाई सुविधा को और अधिक तेज गति से उपयोग करने के लिए, उपयोगकर्ता को मामूली शुल्क देकर उच्च गति वाला प्लान चुनना होगा। ये प्लान जीएसटी को छोड़कर रुपये 10/दिन (5 जीबी @ 34 एमबीपीएस के लिए) से रु. 75/30 दिन (60 जीबी @ 34 एमबीपीएस के लिए) की रेंज में है। ऑनलाइन प्लान खरीदने के लिए नेट बैंकिंग, वॉलेट, क्रेडिट कार्ड जैसे कई भुगतान विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब तक 3.7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल: वित्त मंत्रालय
    Next Article गोवा के संकल्प और सपने देश को ऊर्जा दे रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version