Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पुतिन का तीन दिवसीय ताजिकिस्तान दौरा आज से
    दुनिया

    पुतिन का तीन दिवसीय ताजिकिस्तान दौरा आज से

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज ताजिकिस्तान रवाना होंगे। वह 08, 09 और 10 अक्टूबर को ताजिकिस्तान की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वहां उनका राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन से मिलने का कार्यक्रम है। पुतिन नौ अक्टूबर को दूसरे रूस-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दौरे के आखिरी चरण में वो सीआईएस राष्ट्राध्यक्ष परिषद की एक बैठक में भाग लेंगे।

    रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूसी प्रतिनिधिमंडल में उपप्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक और मराट खुसनुल्लिन के साथ राष्ट्रपति प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, रक्षामंत्री आंद्रेई बेलौसोव, रूसी राष्ट्रीय रक्षक प्रमुख विक्टर ज़ोलोटोव, गृहमंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव, आर्थिक विकासमंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव, वित्तमंत्री एंटोन सिलुआनोव, न्यायमंत्री कोंस्टेंटिन चुइचेंको, उद्योग एवं व्यापारमंत्री एंटोन अलीखानोव, श्रममंत्री एंटोन कोट्याकोव, शिक्षामंत्री सर्गेई क्रावत्सोव, स्वास्थ्यमंत्री मिखाइल मुराश्को और परिवहनमंत्री आंद्रेई निकितिन शामिल हैं।

    क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा कि 09 अक्टूबर को पुतिन दूसरे रूस-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन रूस और इस क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाने पर केंद्रित होगा। 10 अक्टूबर को वह सीआईएस राष्ट्राध्यक्ष परिषद की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। उशाकोव ने कहा, “यह सत्र व्यापार और निवेश साझेदारी विकसित करने और सीआईएस के भीतर संबंधों को मज़बूत करने पर केंद्रित होगा। इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना रूसी विदेश नीति की प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि दुशांबे शिखर सम्मेलन के बाद सीआईएस राष्ट्राध्यक्षों के लगभग 20 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।

    तास की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव दुशांबे में सीआईएस शिखर सम्मेलन के दौरान एक द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं। उशाकोव ने बताया, “आमतौर पर ऐसे आयोजनों के दौरान द्विपक्षीय बैठकें होती हैं। “

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में मजबूती का रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी
    Next Article कोई भी ताकत भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती: गोयल
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका में सरकारी शटडाउन: संघीय कर्मचारियों के वेतन पर संकट, ट्रंप प्रशासन के आदेश से चिंता बढ़ी

      October 8, 2025

      पाकिस्तान अपने ही लोगों पर बमबारी करता है, दुनिया जानती हैः भारत

      October 7, 2025

      चीन ने की बलाेच लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड पर प्रतिबंध लगाने की मांग

      October 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • अमेरिका में सरकारी शटडाउन: संघीय कर्मचारियों के वेतन पर संकट, ट्रंप प्रशासन के आदेश से चिंता बढ़ी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा बरकरार, छठे दिन 33.5 करोड़ रुपये का कारोबार
      • फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ट्रेलर रिलीज
      • सीट शेयरिंग से पहले राजनीति दलाें की ताबड़ताेड बैठक
      • कोयले के अवैध व्यापार पर सरयू राय ने मुख्‍यमंत्री को लिखा पत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version