Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार की तेज शुरुआत
    Breaking News

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार की तेज शुरुआत

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख बनता हुआ नजर आ रहा है। प्री ओपनिंग सेशन में गिरावट का संकेत देने के बावजूद आज कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों सूचकांक शुरुआती कारोबार में मजबूती का प्रदर्शन करते हुए लगातार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। हालांकि बाजार में लगातार तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ऊपर-नीचे की गति बनाए हुए हैं।

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 94.29 अंक की मजबूती के साथ 58 हजार,555.58 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। कारोबार शुरू होते ही बाजार में खरीदारी का जोर शुरू हो गया, जिसके कारण सेंसेक्स शुरुआती मिनट में ही उछलकर 58,717 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके तुरंत बाद बिकवाली भी होने लगी, जिसने सूचकांक को 58 हजार ,644.31 अंक के स्तर पर गिरा दिया।

    आज शुरुआती कारोबार में ही लिवालों और बिकवालों के बीच जोरदार मोर्चाबंदी नजर आई। क्योंकि बिकवाली के तुरंत बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और सेंसेक्स को 58 हजार,757.09 अंक के स्तर तक उछाल दिया। सेंसेक्स की ये उछाल भी कायम नहीं रह सकी और शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स दोबारा गिरकर 58 हजार,512.47 अंक के स्तर पर आ गया। धीरे धीरे ये गिरावट बढ़ती हुई ही नजर आ रही है। बाजार में खरीद बिक्री का दौर लगातार जारी है। लिवाली बढ़ने पर सेंसेक्स में तेजी आ रही है, वहीं बिकवाली का दबाव बनते ही ये सूचकांक नीचे की ओर गोता लगाने लगता है। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती आधे घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 9:45 बजे सेंसेक्स की बढ़त सिर्फ 34.41 अंक की रह गई थी। जिसके कारण ये सूचकांक 28 हजार,495.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी आज 23.25 की बढ़त के साथ 17 हजार,424.90 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी खरीद बिक्री का दौर शुरू हो गया। कभी बाजार में खरीदार हावी होते, तो कभी बिकवाली का जोर बढ़ जाता। खरीदारों के हावी होते ही निफ्टी में तेजी आ जाती, तो बिकवाली का दबाव बढ़ते ही निफ्टी में गिरावट का रुख बनने लगता। शेयर बाजार में लिवाली और बिकवाली दोनों लगातार हावी होने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण निफ्टी की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती आधे घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 9:45 बजे निफ्टी 18.85 अंक की मजबूती के साथ 17 हजार,417.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    आज शुक्रवार को प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 52.45 अंक की नरमी और 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58 हजार,408.84 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी और 36 अंक की मंदी के साथ 17 हजार,365.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 776.50 अंक की मजबूती के साथ 58 हजार,461.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 234.75 अंक उछलकर 17 हजार,401.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को जयंती पर किया याद
    Next Article दूसरे टेस्ट से बाहर हुए ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version