Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अखिलेश सरकार ने रोक दी थी एससीएसटी छात्रों की स्कॉलरशिप : योगी
    Breaking News

    अखिलेश सरकार ने रोक दी थी एससीएसटी छात्रों की स्कॉलरशिप : योगी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 2, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुख्यमंत्री योगी ने पिछली सपा सरकार पर बोला हमला
    – अभ्युदय कोचिंग व्यवस्था को सभी जिलों में संचालित करने के दिए निर्देश

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें बच्चों के साथ भेदभाव करती थीं। उत्तर प्रदेश में पिछली सरकार ने अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोक रखी थी।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मार्च 2017 में जब हम लोग आए तो देखकर आश्यचर्यचकित हो गये कि उन बच्चों की स्कॉलरशिप गयी ही नहीं थी। फिर सरकार ने पहल करके उन बच्चों की स्कॉलरशिप भेजने का काम किया था। यह उन बच्चों के साथ अन्याय था। हमारी सरकार आने के बाद उन्हें यह सुविधा प्रदान की गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यह बातें मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप की 458.66 करोड़ की धनराशि ऑनलाइन भेजने के अवसर पर कही।

    उन्होंने कहा कि जो सरकारें राजनीतिक प्रतिशोध और प्रतिद्वंदिता के तहत बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करती हों, उन लोगों के द्वारा यह सीधे-सीधे शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं को बाधित करने का एक षडयंत्र किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के दौरान आप लोगों ने देखा होगा कि शासन की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है। चाहे वह अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था हो, अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था हो या अन्य सभी बच्चों के लिए योजनाएं हों, समय से पारदर्शी तरीके से पहुंचाई गयी हैं। अभ्युदय योजना के तहत बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है।

    उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि जल्द ही अभ्युदय योजना को समाज कल्याण विभाग सभी जिलों में लागू करे। अभ्युदय योजना अभी तक 18 जिलों में ही संचालित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तकनीक का उपयोग करें। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ें। उस फील्ड से जुड़े विशेषज्ञों को रखने की जरूरत है।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज 12 लाख 17 हजार 631 बच्चों को स्कॉलरशिप दी जा रही है। 458 करोड़ 66 लाख रुपये शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में उपलब्ध कराई गयी है। उन सभी युवा साथियों को बधाई। गत दो अक्टूबर को प्रदेश सरकार ने लगभग 57 लाख बच्चों को स्कॉलरशिप की किस्त भेजी थी। कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में हमारे स्कूल कॉलेज शुरू नहीं हो पाए थे। देर से दाखिला होने के कारण सरकार के पास पूरी संख्या नहीं आ पायी थी। इसके कारण हम लोगों को स्कॉलरशिप को अलग-अलग किस्तों में भेजना पड़ रहा है। इस स्कॉलरशिप योजना से बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलती थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना उद्देश्य है। इसके लिए सरकार अपनी ओर से सभी प्रयास करती थी। इसके लिए जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है। उसने शासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचाएं।

    दिसंबर से मार्च तक स्मार्ट फोन एवं टैबलेट
    राज्य सरकार दिसंबर से मार्च तक बच्चों को स्मार्ट फोन एवं टैबलेट बांटने की योजना है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के बच्चों को अच्छा वातावरण मिलना चाहिए। राज्य सरकार इसी दिसंबर महीने में युवा छात्रों के लिए स्मार्ट फोन एवं टैबलेट वितरण करने की बड़ी कार्ययोजना पर काम कर रही है। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को यह लाभ दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय पर उनके नाम अपलोड हों। उन्हें एक निश्चित योजना के तहत दिसंबर से लेकर मार्च तक स्मार्ट फोन एवं टैबलेट देने के लिए पूरी तैयारी करनी होगी। इसे हमें निरंतर आगे बढ़ाना होगा। राज्य सरकार कल्याणकारी योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता बनर्जी के बैठे-बैठे अधूरा राष्ट्रगान गाने का वीडियो वायरल, मुंबई में प्राथमिकी दर्ज
    Next Article मुख्य सचिव ने सभी विभागों को लिखा पत्र
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version