Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत की सुरक्षा में बहुपक्षीय खतरे और चुनौतियां शामिल : वायुसेना प्रमुख
    Breaking News

    भारत की सुरक्षा में बहुपक्षीय खतरे और चुनौतियां शामिल : वायुसेना प्रमुख

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 18, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – वायुसेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड की एयर चीफ मार्शल ने सलामी ली
    – जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए पूरी तरह सादगी के माहौल में हुई परेड

    नई दिल्ली। हैदराबाद के डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में शनिवार को संयुक्त स्नातक परेड आठ दिसंबर को हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए पूरी तरह सादगी के माहौल में हुई। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने परेड को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युद्ध की प्रकृति में बुनियादी बदलाव आ रहा है। नई प्रौद्योगिकियां और मौलिक रूप से नये सिद्धांत सामने आये हैं। भारत की सुरक्षा में बहुपक्षीय खतरे और चुनौतियां शामिल हैं। इसलिए हमें जरूरत है कि हम विभिन्न क्षेत्रों में क्षमता निर्माण करें तथा अपने सभी अभियान एक साथ चलाएं। ये सब हमें कम समय में ही करना है।

    समीक्षा अधिकारी के रूप में सलामी लेते हुए एयर चीफ मार्शल ने कहा कि यद्यपि आपका औपचारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, लेकिन आप यह याद रखें कि सीखने की प्रक्रिया तो अभी शुरू हुई है। अब आपको लगातार कठिन काम करना होगा तथा भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठानी होंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना एक अधिकारी और कमांडर होने के नाते आपसे शानदार पेशेवराना तरीके और बेमिसाल सत्यनिष्ठा की उम्मीद करती है। वायु सेना अकादमी में 208वें पायलट और ग्राउंड ड्यूटी पाठ्यक्रम तथा 133वें नौवहन पाठ्यक्रमों में भारतीय नौ सेना के दो अधिकारी, भारतीय तट रक्षक के नौ अधिकारी और वियतनाम के तीन कैडेट शामिल हैं, जो आज आधिकारिक रूप से पायलट बन रहे हैं।

    वायु सेना प्रमुख चौधरी ने स्नातक अधिकारियों के माता-पिता और परिजनों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की जिन्होंने आपका इस तरह पालन-पोषण किया कि आप भारतीय वायु सेना में अपना करियर बना सकें। उन्होंने उन सभी अधिकारियों और वायुकर्मियों के प्रयासों को भी सराहा जिन्होंने आपका मार्गदर्शन किया, आपको परामर्श दिया और आपको न सिर्फ आपके पेशे की बुनियादी चीजें सिखाईं, बल्कि आपको भारतीय वायुसेना का ‘मिशन, एकता और उत्कृष्टता’ का मूलमंत्र भी सिखाया। याद रखें कि यही समर्पण, अनुकूलता और इच्छाशक्ति ही आपको आगे बढ़ायेगी, जिसकी भविष्य में समय-समय पर आपको जरूरत होगी। वायुसेना को आपसे बहुत उम्मीदें हैं, क्योंकि आगे आप ही नेतृत्व करेंगे तथा भविष्य में इस देश तथा भारतीय वायुसेना को दिशा देंगे।

    उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना बदलाव के दोराहे पर खड़ी है, जहां से उसे अत्यंत क्षमतावान वायुसेना बनना है, जिसके पास राफेल, अपाचे, चिनूक और एसएजीडब्लू प्रणालियों की विस्तृत किस्में हैं। अब आप ऐसे माहौल में जा रहे हैं, जो चुनौतीपूर्ण है और जहां प्रौद्योगिकी बहुत गहरी है। भारतीय वायुसेना आप जैसे युवा और जोशीले अधिकारियों से उम्मीद करती है कि आप अपने पूर्ववर्तियों के पेशेवराना रवैये, व्यवहार और आचरण की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ायेंगे। अच्छा अधिकारी होने के लिये आपको भारतीय वायुसेना की सभी शाखाओं की बारीकियों के बारे में जानना होगा। इनसे आपकी बुनियादी पेशेवराना जानकारी को बढ़ावा मिलेगा तथा आपको ‘पूर्णरूपेण पेशेवर’ बनने में सहायता करेगा।

    वायु सेना प्रमुख चौधरी ने कहा कि अधिकारी के तौर पर आपको सैन्य इतिहास, भू-राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के अध्ययन के जरिये इस जटिल तथा हलचल भरी दुनिया को समझने की कुशलता का विकास करना होगा। यह तभी संभव है, जब आप अपने सेवाकाल की शुरुआत से ही पढ़ने की आदत डालेंगे। भारतीय वायुसेना में अधिकारी के रूप में आपको अपने करियर में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कभी इन कठिनाइयों और अड़चनों को मानसिक तथा शारीरिक रूप से खुद पर हावी न होने दें। एक पुरानी कहावत है, ‘व्हेन द गोइंग गेट्स टफ, द टफ गेट्स गोइंग’- यही आपके करियर का मूलमंत्र होना चाहिये तथा आपको शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से फिट रहना चाहिये, ताकि जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछापेमारी करने गए एसडीओ को कुचलने का प्रयास, डीसी ने दिए जांच के आदेश
    Next Article सहकारी क्षेत्र के भ्रष्टाचार को खत्म कर सक्षम बनाएंगे: अमित शाह
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया

      June 12, 2025

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version