Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सहकारी क्षेत्र के भ्रष्टाचार को खत्म कर सक्षम बनाएंगे: अमित शाह
    Breaking News

    सहकारी क्षेत्र के भ्रष्टाचार को खत्म कर सक्षम बनाएंगे: अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सहकारी क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर कर, उसे और अधिक सक्षम बनाते हुए आगे ले जाएंगे। इस क्षेत्र में पक्षपात और भेदभाव को मूकदर्शक बनके देखने की बजाय उसे दूर किया जाएगा। सहकारी क्षेत्र के बैंकों तथा अन्य बैंकों के कामकाज में सुधार की दिशा में तेजी से प्रयास शुरू कर दिया गया है।

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह उद्गार शनिवार को अहमदनगर जिले के प्रवरा नगर में पहली सहकारी परिषद की बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र की समस्याओं को सुधारने के लिए राज्य सरकार को तटस्थ रहकर काम करना चाहिए। महाराष्ट्र की भूमि सहकारी क्षेत्र के लिए काशी जैसी ही पवित्र है। शाह ने कहा कि सहकारी क्षेत्र को सक्षम व मजबूत बनाने के लिए पिछले 75 साल में किसी ने प्रयास नहीं किया। इस क्षेत्र को सक्षम व मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नया सहकारी विभाग बनाया है और इसकी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

    उन्होंने कहा कि सहकारी क्षेत्र को केंद्र सरकार की ओर से किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस क्षेत्र में जो कमियां हैं , उन्हें विशेषज्ञों से चर्चा कर दूर किया जाएगा। महाराष्ट्र में सहकारी क्षेत्र देश के लिए आदर्श माने जाते रहे हैं, लेकिन इस क्षेत्र में अस्तित्व में आए कारखाने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं। राज्य में सिर्फ इस समय तीन ही कारखाने बचे हुए हैं। इस क्षेत्र में सुधार के लिए प्रशासन पद्धति को आधुनिक बनाना होगा। कामकाज को कंप्यूटराइज्ड करना पड़ा। कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रोफेशनल होना पड़ेगा। इसके लिए एक सहकारी विद्यापीठ की भी स्थापना की जाएगी। वित्त नियोजन, वितरण, मार्केटिंग आदि क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड, महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत की सुरक्षा में बहुपक्षीय खतरे और चुनौतियां शामिल : वायुसेना प्रमुख
    Next Article राजकीय सम्मान के साथ कमल किशोर भगत का अंतिम संस्कार
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version