रांची। क्रिसमस के मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने बिशप हाउस में केक काटकर बधाई दी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रोविंशियल फादर अजीत खेस से मुलाकात कर बधाई दी।
इस दौरान दोनों ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुुए वहां भी केक कटवाया और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि इस त्योहार का एक मात्र उद्देश्य देश-दुनिया व हर समाज में शांति और समृद्धि का संदेश फैलाना होता है।
इस मौके पर सुरेंद्र सिंह ,योगेंद्र सिंह बेनी, अशोक कुमार प्रसाद, दीपक लाल, रोहित सिन्हा, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।