• रांची में चलाता था कोचिंग, लॉकडाउन के बाद बच्चे कम होने से था परेशान
  • रांची। सदर थाना क्षेत्र के हैदर अली रोड में 30 साल के युवक ने अपनी मां के सामने ही छत से छलांग लगा कर अपनी जान दे दी।
  • मृतक की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है।
  • नरेश के छोटे भाई राजेश ने बताया कि नरेश लालपुर के नगड़ा टोली में सात साल से कोचिंग चला रहे थे।

मृतक की मां राम सुंदरी देवी ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपनी पिस्का मोड़ स्थित ससुराल गया था। वहां से घर लौटने के बाद वह लगातार चाय बनवा कर पी रहा था। इस दौरान सेहत का ख्याल दिलाने की बात कहने के बाद वह उन्हें ही समझा दे रहा था।

चाय देने से मना करने पर वह मां से जबरन सत्तू घुलवा कर पी रहा था। मृतक की मां ने यह भी बताया कि चाय और सत्तू पीने के दौरान वह लगातार पुराना गाना गा रहा था और दुनिया छोड़ देने की बात कह रहा था। अचानक ही उसकी आंखों के सामने ही उसने छत से छलांग लगा दी।

कोचिंग की कमाई से होता था भरण-पोषण
कोचिंग की कमाई से ही परिवार का भरण-पोषण होता था। लेकिन लॉकडाउन के बाद जब कोचिंग खुला, तो बच्चों की संख्या काफी घट गयी थी। इसके कारण वह काफी परेशान चल रहा था। इसी क्रम में मंगलवार को उसने अपनी जान दे दी।

थाने पहुंचा था अपनी परेशानी बताने
आत्महत्या से पहले नरेश सदर थाना पहुंचा था। यहां वह पुलिसवाले से मिलकर अपनी परेशानी बताना चाह रहा था। कोकर थाना प्रभारी ने इसकी पुिष्ट भी की है। उन्होंने बताया कि वह थोड़ा परेशान दिख रहा था। घबराया हुआ था। वह सहज फिल नहीं कर रहा था। इतने में उनके भाई थाना पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर चले गये कि मां समझायेगी घबराने की कोई बात नहीं है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version