रांची। आजसू पार्टी की सहयोगी इकाई अखिल झारखंड महिला संघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन चार दिसंबर को हजारीबाग के विष्णुगढ़ में होगा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।अधिवेशन की जानकारी देते हुए आजसू प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अधिवेशन में बतौर विशिष्ट अतिथि गिरिडीह सांसद एवं आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल होंगे। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो एवं रौशनलाल चौधरी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक एवं हसन अंसारी, केंद्रीय संगठन सचिव शालिनी गुप्ता, केंद्रीय सचिव यशोदा देवी, सुनीता चौधरी, तिवारी महतो, अर्जुन बैठा एवं हरेलाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



