रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को राज्य के ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी पर छिड़े विवाद पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। श्री प्रकाश ने कहा राज्य में ट्राइबल एडवाइजरी कमेटी का गठन ही असंवैधानिक है। बिना राजभवन की सहमति के गठित यह समिति पूरी तरह से अमान्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी इसे पॉकेट की संस्था बनाना चाहते हैं जिसे भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस कमेटी में राज्यपाल की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत की संवैधानिक व्यवस्था में राज्यपाल कोई व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था है। राज्यपाल राज्य के संवैधानिक प्रमुख हैं। इसलिए राज्यहित में बड़े नीतिगत फैसले पर राज्यपाल की सहमति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मयार्दाओं का पालन करना चाहिए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



