Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्य के 61000 से अधिक पारा शिक्षकों का कटेगा 12 प्रतिशत ईपीएफ : शिक्षा मंत्री
    Breaking News

    राज्य के 61000 से अधिक पारा शिक्षकों का कटेगा 12 प्रतिशत ईपीएफ : शिक्षा मंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची ।झारखंड के 61421 पारा शिक्षकों के कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) का रास्ता साफ हो गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री जगरनाथ महतो ने इस फाइल पर हस्ताक्षर कर दिया है। ईपीएफ में 12 प्रतिशत राशि जमा होगी। इसमें पारा शिक्षकों के मानदेय का छह प्रतिशत और छह प्रतिशत सरकार देगी। सरकार पारा शिक्षकों के लिए कल्याण कोष का भी गठन करेगी। यह फैसला सोमवार को लिया गया है। कल्याण कोष में जमा राशि से पारा शिक्षकों के रिटायरमेंट पर पांच लाख और किसी की आकस्मिक मृत्यु होती है, तो पांच लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। यह निर्णय सोमवार को मंत्री जगरनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में लिया गया है। बैठक सोमवार को मंत्री के आवास पर हुई।

    वहीं राज्य के सरकारी स्कूलों में अब मिड डे मील का सारा जिम्मा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) पर होगा। स्कूल में अब एक दिन भी बच्चों को मिड डे मील का भोजन नहीं मिलेगा, तो बीईईओ का दो दिन का वेतन काटा जाएगा। समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापकों के पद सृजन को लेकर बड़ा फैसला हुआ है।

    मंत्री जगरनाथ महतो ने बताया कि राज्य में मिडिल स्कूलों में 9000 प्रधानाध्यापकों के पद सृजित किए जायेंगे।उन्होंने बताया कि बैठक में फैसला हुआ है कि अब कई शिक्षकों की गृह जिला में ही नियुक्ति की जाएगी। इसमें महिला शिक्षक, अगर पति-पत्नी शिक्षक हैं, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देने वाले शिक्षक शामिल हैं। झारखंड में विद्यालयों की स्वीकृति, प्रधानाध्यापकों के पद सृजन तथा सहायक अध्यापकों से जुड़ी समस्याओं , सहायक अध्यापकों से जुड़ी समस्याओं में वेतन विसंगति, अनुकंपा, आकलन परीक्षा, कल्याण कोष, कर्मचारी भविष्य निधि आदि विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव, प्राथमिक शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) निदेशक, झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के सचिव उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article14 दिसंबर को होगी कैबिनेट बैठक
    Next Article रेमडेशिविर केस में गवाह की हत्या की कातिल निकली दूसरी पत्नी, 1.50 करोड़ की खातिर हुई थी हत्या
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025

      स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन

      June 15, 2025

      झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      • झारखंड में एआई तकनीक से होगी हाथियों की सुरक्षा
      • शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का आकस्मिक निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version