Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारतीय बैडमिंटन के लिए यादगार रहा 2022,  थॉमस कप के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में मिली अभूतपूर्व सफलता
    Breaking News

    भारतीय बैडमिंटन के लिए यादगार रहा 2022,  थॉमस कप के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में मिली अभूतपूर्व सफलता

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 20, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत के लिए बैडमिंटन में वर्ष 2022 काफी शानदार रहा। भारत ने इस साल थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया, साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में अभूतपूर्व सफलता मिली।

    पीवी सिंधु की धैर्य, लक्ष्य सेन के उत्साह और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के दृढ़ निश्चय के परिणामस्वरूप बीडब्ल्यूएफ टूर पर भारत को छह व्यक्तिगत खिताब मिले।

    दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने तीन खिताब – सैयद मोदी इंटरनेशनल, स्विस ओपन सुपर 350 और सिंगापुर ओपन सुपर 500 – के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखा और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण के साथ वर्ष का अंत किया और शेष सत्र टखने की चोट से उबरने में बिताया। लेकिन यह सिर्फ सिंधु का ही प्रदर्शन नहीं था जिसने इस साल भारतीय बैडमिंटन को परिभाषित किया, बल्कि पुरुष खिलाड़ियों ने भी न केवल व्यक्तिगत गौरव हासिल किया वरन बैंकॉक में चीन और इंडोनेशिया के आधिपत्य को तोड़ते हुए थॉमस कप का खिताब जीता।

    लक्ष्य सेन ने अपना पहला सुपर 500 खिताब हासिल किया और दो फाइनल फिनिश के अलावा सीडब्ल्यूजी गोल्ड भी हासिल किया, तो वहीं, सात्विक और चिराग ने दो वर्ल्ड टूर खिताब, सीडब्ल्यूजी गोल्ड और पहली बार विश्व चैंपियनशिप कांस्य के साथ 2022 को अपना अब तक का सबसे सफल वर्ष बना दिया।

    सेन और सात्विक-चिराग ने इंडियन ओपन सुपर 500 में खिताब के साथ वर्ष की शुरुआत की, अल्मोड़ा के 21 वर्षीय खिलाड़ी सेन पुलेला गोपीचंद के बाद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बने, इसके अलावा वह जर्मन ओपन के फाइनल में भी पहुंचे।

    मई में एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत के नेतृत्व में पुरुष बैडमिंटन टीम ने बैंकाक में हुए थॉमस कप में शानदार प्रदर्शन किया और दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया।

    इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ था कि भारतीय शटलरों ने बर्मिंघम में एक और जबर्दस्त प्रदर्शन कर देशवासियों की खुशी को दोगुना कर दिया। अगस्त में बर्मिंघम हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक सहित छह पदक जीते। सिंधु ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया, सेन और सात्विक-चिराग ने भी पीली धातु हासिल की।

    2018 में स्वर्ण पदक विजेता श्रीकांत इस बार कुछ खास नहीं कर सके और कांस्य पदक जीतने में सफल रहे, जबकि गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की महिला युगल जोड़ी ने पहला कांस्य पदक जीता, लेकिन भारत मिश्रित टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण से चूक गया और उसे रजत से संतोष करना पड़ा।

    सात्विक-चिराग ने दूसरी छमाही में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टोक्यो में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बनी।

    दोनों ने पेरिस में एक और विश्वसनीय प्रदर्शन की पटकथा लिखी जब उन्होंने फ्रेंच ओपन में अपना पहला सुपर 750 खिताब हासिल किया, ऐसा करने वाली फिर से यह पहली भारतीय जोड़ी बनी।

    प्रणय के लिए भी यह वर्ष सफल रहा, जो स्विस ओपन में उपविजेता रहे और सात क्वार्टर फाइनल व दो सेमीफाइनल के साथ अपने वर्ष का समापन किया। भले ही उन्हें खिताब नहीं मिला, लेकिन लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया और उन्हें बीडब्ल्यूएफ प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला।

    जूनियर भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करके सुर्खियां बटोरीं और शंकर मुथुस्वामी लड़कों के एकल वर्ग में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी भी बने।

    तसनीम मीर ने वर्ष के दौरान बीडब्ल्यूएफ लड़कियों की एकल रैंकिंग में भी पहला स्थान हासिल किया।

    14 साल की उम्र में बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाली उन्नति हुड्डा ने भी के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए जनवरी में ओडिशा ओपन का खिताब जीता।

    हुड्डा ने सितंबर में इंडिया जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया, इससे पहले वह थाईलैंड में एशिया जूनियर चैंपियनशिप में अंडर-17 इवेंट में महिला एकल में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

    पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने विश्व चैंपियनशिप में एकल वर्ग में अपना चौथा स्वर्ण हासिल किया, वहीं, मनीषा रामदास भी महिला एकल में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से जीती
    Next Article कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने हरियाणा में प्रवेश किया
    azad sipahi

      Related Posts

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई एलएसजी, चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली में मुकाबला

      May 20, 2025

      आईपीएल 2025ः हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

      May 20, 2025

      सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version