नूंह (हरियाणा)। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को हरियाणा में प्रवेश कर गई। इसकी अगुवाई कर रहे पार्टी नेता राहुल गांधी ने नूंह में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने हुए कहा कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है। एक विचारधारी कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है। दूसरी अन्य लोगों, किसानों और मजदूरों की आवाज उठाती है।
भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। नूंह में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का राज्य में स्वागत किया। यह यात्रा 23 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों से गुजरेगी।
यह यात्रा 07 सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर अब हरियाणा पहुंची है। फरवरी की शुरुआत में यात्रा का समापन जम्मू-कश्मीर में होगा। यात्रा के तहत 150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य है।