आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। रांची शहर को स्वच्छ, सुन्दर और अतिक्रमण मुक्त बनाने में रांची नगर निगम इन्फोर्समेंट टीम की भी अहम भूमिका रहती है। वहीं टीम को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से पॉस डिवाइस के बेहतर इस्तेमाल को लेकर उन्हें अपग्रेड किया जा रहा है। साथ ही फाइन वसूलने में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जिससे कि नगर निगम के टैक्स कलेक्शन में वृद्धि हो सके। साथ ही नगर निगम को ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त हो। इंफोर्समेंट टीम अब क्यूआर कोड और डेबिट कार्ड से भी फाइन वसूलेगी है। जिससे कि किसी भी हाल में नियम का उल्लंघन करने वाले बच नहीं सकेंगे। बताते चलें कि पहले ही इंफोर्समेंट टीम को ई-पॉश मशीन और कैमरे से लैस कर दिया है।

2022 में कम हुई फाइन वसूली
नियमों का उल्लंघन करने पर रांची नगर निगम फाइन वसूल रहा है। इसके बावजूद लोग अपनी आदत नहीं सुधार रहे है। जिसका फायदा रांची नगर निगम को मिल रहा है। हालांकि 2022 में नगर निगम ने अप्रैल सेअक्टूबर तक 26 लाख रुपए से अधिक वसूल किए है। इसी को बढ़ाने के लिए नगर निगम ने टीम फाइन वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है। निगम ने वर्ष 2017 से 2022 तक लगभग तीन करोड़ फाइन वसूला है। वर्ष 2017-2018 में 36 लाख, 2018-2019 में 66 लाख, 2019-2020 में 68 लाख, वर्ष 2020-2021 में 37 लाख, वर्ष 2021-2022 में 50 लाख जुमार्ना वसूला था। किस कैटेगरी में फाइन वसूली नगर निगम ने पिछले पांच वर्षों में शहरवासियों से करीब तीन करोड़ का जुमार्ना वसूला है। सिर्फ इस वर्ष करीब 27 लाख जुमार्ना वसूल किया गया है। इसके बावजूद शहरवासी सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। नगरनिगम ने बिल्डिंग मैटेरियल, डस्टबिन नहीं रखने, अतिक्रमण, रोड परमिट उल्लंघन, अवैध बैनर पोस्टर, नो पार्किंग, प्लास्टिक बैग का उपयोग, अवैध बैंक्वेट हाल संचालन को लेकर उक्त फाइन वसूला है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version