Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»एमसीडी चुनाव- जीत के बाद बोले केजरीवाल दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी
    राजनीति

    एमसीडी चुनाव- जीत के बाद बोले केजरीवाल दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में मिली जीत पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने सभी दलों खासकर केन्द्र सरकार से सहयोग की अपील की है।

    अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यहां नतीजों के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के लिए दिल्ली के लोगों को बधाई देता हूं और बदलाव लाने के लिए धन्यवाद देता हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि लोग शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सकारात्मक मुद्दों पर वोट करते हैं। पार्टी जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती है।

    केजरीवाल ने कहा कि पार्टी उन लोगों के लिए पहले काम करेगी जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा, “इतने बड़े परिवर्तन के लिए मैं दिल्ली के लोगों को शुक्रिया करना चाहता हूं। आज दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे को सफाई की जिम्मेदारी दी है, भ्रष्टाचार को खत्म करने की जिम्मेदारी दी।”

    केजरीवाल ने आप, भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हम मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि भाजपा और कांग्रेस का सहयोग अब दिल्ली के लिए काम करे। मैं केंद्र से अपील करता हूं और दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए पीएम का आशीर्वाद मांगता हूं। हमें एमसीडी में ‘भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी’ की मौजूदा व्यवस्था को खत्म करना होगा। आज दिल्ली की जनता ने पूरे देश को एक संदेश दिया है।”

    दिल्ली से केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजनीति को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को दुनिया का नम्बर वन देश बनाने के लिए हमें जनसरोकार के मुद्दों को आगे ले जाना होगा। साथ ही केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों के लिए बिना भेदभाव और अहंकार के काम करने को कहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब सारे देश की नजर गुजरात और हिमाचल प्रदेश पर, मतगणना गुरुवार को
    Next Article झारखंड में चार प्रशिक्षु आइपीएस का तबादला
    azad sipahi

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी रांची पहुंची

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version