Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिलदार ने रिबिका की चमड़ी छीलकर किए थे 50 टुकड़े:डॉक्टर बोले- ऐसा पोस्टमार्टम कभी नहीं किया, किडनी भी आधी
    Breaking News

    दिलदार ने रिबिका की चमड़ी छीलकर किए थे 50 टुकड़े:डॉक्टर बोले- ऐसा पोस्टमार्टम कभी नहीं किया, किडनी भी आधी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 22, 2022Updated:December 22, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड में दिलदार ने रिबिका की हत्या के बाद उसके शरीर की चमड़ी छीलकर निकाली थी। मामा के घर हत्या करने के बाद वो अपने दोस्त के घर शव लेकर गया था। दोस्त के घर ही उसने जमीन पर काली पॉलिथिन बिछाकर रिबिका के शरीर के 50 टुकड़े किए थे। रिबिका पहाड़िया के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने भास्कर को बताया कि रिबिका की तरह जिस तरह क्रूरता हुई, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हत्यारों ने रिबिका के शरीर से चमड़ी तक छील डाली। शव के जितने छोटे-छोटे टुकड़े किए गए हैं, उसे देखकर लगता है कि काटने में 7 से 8 घंटे लगे होंगे। फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दुमका के डॉक्टरों की टीम रिबिका पहाड़िया के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट गुरुवार तक दे देगी। टीम में तीन डॉक्टर शामिल थे।

    रिबिका की दोनों किडनियां आधी थीं
    डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शरीर के 28 टुकड़े लाए गए थे। इनमें सिर, फेफड़ा, 7 अंगुलियां, बाएं हिस्से की पसली, पेट का हिस्सा समेत कई अंग नहीं हैं। दोनों किडनियां आधी मिलीं।

    डॉक्टर बोले- हमने जीवन में पहली बार ऐसा पोस्टमार्टम किया
    बिसरा भी ज्यादा नहीं है। बच्चेदानी मिली है, जिसे जांच के लिए संरक्षित कर लिया गया है। हड्डी, नाखून और बच्चेदानी का विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। हत्या दो-तीन दिन पहले की गई होगी, क्योंकि शव डि-कंपोस्ट होना शुरू हो चुका था। हमने जीवन में पहली बार ऐसा पोस्टमार्टम किया है।

    बड़ा खुलासा… सास मरियम निशा ने 20 हजार में भाई को दी थी रिबिका की हत्या की सुपारी
    रिबिका हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया। बताया गया है कि आरोपी दिलदार अंसारी की मां मरियम निशा ने रिबिका की हत्या और शव ठिकाने लगाने के लिए अपने भाई मोईनुल अंसारी को 20 हजार रुपए की सुपारी दी थी।
    उधर, पुलिस ने कोर्ट से बुधवार को मरियम निशा और शव के टुकड़े करने वाले दिलदार के मामा मोईनुल के दोस्त मैनुल हक मोमिन को रिमांड पर लिया। कोर्ट ने 23 दिसंबर तक दोनों को रिमांड पर रखने की अनुमति दी है। पुलिस उनसे रिबिका को मारने के कारणों को उगलवाने की कोशिश करेगी। हत्याकांड में बोरियो थाना की सब इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    सिर का मिलना मुश्किल, नेल पॉलिश से हुई पहचान
    पुलिस सूत्रों के अनुसार रिबिका के सिर को बरामद करना बहुत मुश्किल है। आरोपियों ने सिर के भी कई टुकड़े कर दिए हैं। पैर का अंगूठा मिलने के बाद उसकी नेल पालिश से शव की पहचान की गई है। पुलिस मोईनुल अंसारी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसका मोबाइल बंद है, इसलिए पकड़ने में परेशानी हो रही है। दिलदार का मामा के घर ही रिबिका की हत्या की गई थी। अंसारी के घर में जगह कम थी, इसलिए वह दोस्त मैनुल हक के घर शव ले गया और जमीन पर प्लास्टिक बिछाकर शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए।

    ये है पूरा मामला
    रिबिका पहाड़िन (22 ) ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक महीने पहले ही दिलदार अंसारी (25) से लव मैरिज की थी। शनिवार 17 दिसंबर को रिबिका की हत्या की गयी और सबूत मिटाने के लिए दिलदार और उसके परिवार ने रिबिका के शाव के 50 टुकड़े किए थे। कुछ टुकड़े घर में छिपा दिए, जबकि अन्य टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंक दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

    ऐसे पकड़ में आया आरोपी
    रिबिका और दिलदार में काफी समय से अफेयर था, लेकिन दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िन दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे। एक महीने पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने दोनों की शादी कराई थी। शव के टुकड़े मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने दिलदार के घर पहुंचकर रिबिका के बारे में पूछा। फिर पूरा मामला सामने आया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक अंबा प्रसाद ने अपनी सरकार पर लगाया आरोप, मंत्री मिथिलेश और विधायक बाउरी भिड़े
    Next Article कोविड की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री ने कड़ी निगरानी रखने की दी सलाह
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version