Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»रिम्स की सुरक्षा में तैनात होंगे होमगार्ड जवान
    रांची

    रिम्स की सुरक्षा में तैनात होंगे होमगार्ड जवान

    adminBy adminDecember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रिम्स की सुरक्षा में अब होमगार्ड के 400 जवान तैनात होंगे। अगले माह से होम गार्ड के जवान रिम्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि अब सिक्योरिटी गार्ड की जगह होमगार्ड के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके लिए झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पत्र भेजकर आदेश दिया था कि रिम्स में सुरक्षा कार्य के लिए निजी सुरक्षा गार्डों की सेवाएं नहीं ली जाए। सुरक्षा के हिसाब से होमगार्ड के जवानों को लगाया जाए।

    उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर रिम्स अलर्ट मोड में है। इसके मद्देनजर चीन 330 बेड तैयार हैं। साथ ही 100 बेड की व्यवस्था भी कर दी गई है जबकि 30 वेंटीलेटर कोविड-19 मरीजों के लिए तैयार हैं। सात ही कहा कि कई वर्षों से लंबित 370 पदों पर जेएसएससी के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित किया गया। अब तक 300 परिचारिकाएं योगदान कर चुकी है। चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

    उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल मैनेजमेंट के बिना 2171 बेड वाले रिम्स को एम्स नहीं बनाया जा सकता। रिम्स और एम्स की संख्या लगभग बराबर है लेकिन एम्स में करीब 5000 स्टाफ काम करते हैं जबकि रिम्स में इसके आधे मैन पावर भी नहीं है ऐसे में रिम्स को एम्स नहीं बनाया जा सकता। निदेशक ने कहा कि मरीजों को सस्ती और शीघ्र दवा उपलब्ध कराने के लिए रिम्स परिसर में अमृत फार्मेसी की शुरुआत जनवरी से शुरू हो जाएगी।

    प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बीरूआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, क्रिटिकल केयर के इंचार्ज डॉ प्रदीप भट्टाचार्य सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article ममता ने हीराबा के निधन पर जताया दुख, कहा: प्रधानमंत्री जी मुझे मेरी मां की याद आ गई
    Next Article 2007 बैच के दो आइएएस को सचिव रैंक में मिला प्रमोशन
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • रांची की 360 बेटियों को मिला कराटे में ऑरेंज बेल्ट
      • बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version